साउथ मूवीज

'Kanguva' के फ्लॉप होने पर Suriya ने बयां किया दर्द, बोले 'पता नहीं ये चीजें...'

Suriya on Kanguva Failure: सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' 2024 में रिलीज हुई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। फिल्म के फ्लॉप पर अब सूर्या ने रिएक्शन दिया है।

Image

'कंगुवा' के फ्लॉप होने पर सूर्या ने तोड़ी चुप्पी

Suriya on Kanguva Failure: साल 2024 में साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' (Kanguva) रिलीज हुई थी। इस मूवी को लेकर दर्शकों के अंदर काफी उत्साह था। हालांकि जब यह सिनेमाघरों में पहुंची थी तो लोगों की इसकी कहानी ज्यादा पसंद नहीं आई। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हाल ही में सूर्या ने इस मूवी के फ्लॉप होने पर अपना रिएक्शन दिया है। सूर्या का मानना है कि कभी-कभी आप 6 महीनों पर फिल्म शूट करते हैं और वो भी फेल हो जाती है। आइए जानते हैं सूर्या ने इस मूवी को लेकर क्या-क्या कहा है? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day India Box Office: टॉम हॉलैंड की फिल्म ने दर्ज कराई 69% की गिरावट, डबल डिजिट में कमाई बरकरार)

'कंगुवा' की असफलता पर सूर्या ने रखी ने अपनी राय

The Hollywood Reporter के साथ बात करते हुए सूर्या ने सफलता की अनिश्चितता पर भी बात की। सूर्या ने कंगुवा और करुप्पू दोनों ही फिल्मों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'एक ही विश्वास के साथ आप फिल्म को 200 दिन या 6 महीनों तक शूट करते हैं। वह पूरी तरह फेल हो सकती है। मगर आप किसी मूवी के लिए 45 दिन की शूटिंग करते हो और वह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन जाती है। इन चीजों से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 30 साल इंडस्ट्री में रहने के बाद भी मैं नहीं कह सकता कि मैंने सब कुछ सीख लिया है। इसलिए मैं सीखता रहता हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'कैकेयी' के लुक में ट्रोल हुईं Lara Dutta का 'Ramayana' के डिजाइनर्स ने किया बचाव, कही ये बात)

सूर्या की 2024 की फिल्म 'कंगुवा' बहुत उम्मीदों के साथ रिलीज हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। शिवा द्वारा डायरेक्ट की गई इस मूवी में बॉबी देओल और दिशा पाटनी को भी अहम भूमिका में देखा गया था। इस मूवी के फ्लॉप होने से मेकर्स को भी बड़ा नुकसान हुआ था। बाद में आरजे बालाजी की डायरेक्ट की फिल्म 'करुप्पू' रिलीज हुई और यह बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी चली और उनकी अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article