Spider-Man Brand New Day India Box Office Day 5: डेस्टिन डैनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-Man Brand New Day) ने दुनिया भर के साथ-साथ भारत में भी बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है। शुरुआती वीकेंड में यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। सोमवार के दिन इस मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी इसका कलेक्शन डबल डिजिट में ही रहा है। तो चलिए देखते हैं टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने 5वें दिन इंडिया में कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'कैकेयी' के लुक में ट्रोल हुईं Lara Dutta का 'Ramayana' के डिजाइनर्स ने किया बचाव, कही ये बात)
सोमवार को भी 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने की डबल डिजिट में कमाई
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने सोमवार को भारत में 23.80 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। इस मवी ने 69.4% की गिरावट दर्ज कराई है। रविवार के दिन यह कलेक्शन 77.75 करोड़ रुपये रहा था। उम्मीद नहीं थी कि ये इंडिया में इतनी शानदार कमाई कर कई फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर देगी। सोमवार की कमाई जोड़ने पर फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ हो गया है। टोटल ग्रॉस कलेक्शन अब 336.91 करोड़ रुपये है। फिल्म जल्द ही 350 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Jana Nayagan' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 300 करोड़ क्लब में Vijay स्टारर ने ली धमाकेदार एंट्री)
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' हॉलीवुड की उन फिल्मों में से एक है, जिसकी लोकप्रियता फैन्स के बीच कभी कम नहीं हुई। भारत में इस मूवी में सबसे तगड़ी ओपनिंग ली थी। डेस्टिन डैनियल क्रेटन द्वारा निर्देशित और क्रिस मैककेना और एरिक सोम्मर्स द्वारा लिखित इस मूवी को कोलंबिया पिक्चर्स, मार्वल स्टूडियोज और पास्कल पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इस मूवी में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ़ालो और फ्लोरेंस प्यू जैसे कई एक्टर्स शामिल हैं।
