साउथ मूवीज

इस साउथ की फिल्म में गदर मचाने आ रहे हैं Sunny Deol, शूटिंग करते हुए सेट से वायरल हुई तस्वीर

सनी देओल अब जल्द ही साउथ की फिल्म में गदर मचाने वाले हैं, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में नजर आ रहा है कि सनी देओल हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण से शूटिंग सेट पर मुलाकात किए। इस तस्वीर को गोपीचंद मालिनेनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ​

Image

Sunny Deol

फैंस साउथ की आने वाली फिल्मों का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक की फिल्में शामिल है। वही सनी देओल अब जल्द ही साउथ की फिल्म में गदर मचाने वाले हैं, जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में नजर आ रहा है कि सनी देओल हाल ही में नंदमुरी बालकृष्ण से शूटिंग सेट पर मुलाकात किए।

सनी देओल की आने वाली इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। बता दें नंदमुरी बालकृष्ण अचानक एसडीजीएम के सेट पर दौरा करने आए और शूटिंग के बीच सनी देओल से मुलाकात किए, जिसकी तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही है। एसडीजीएम को गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, रेजिना कैसांद्रा और सैयामी खेर भी नजर आने वाले हैं।

फैंस ने की जल्द ट्रेलर रिलीज करने की मांग

निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने हाल ही में इस खास तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस तस्वीरों को पोस्ट करते हुए गोपीचंद ने लिखा है-एक बहुत बड़ा पल। अब इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-सनी देओल जैसा एक्शन स्टार हॉलीवुड में भी नहीं। दूसरे ने कहा-सर ट्रेलर जल्दी चाहिए हमें। तीसरे ने कहा-बॉलीवुड हल्क। इंडिया का असली हल्क।

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे सनी देओल

कुछ महीने पहले सनी देओल ने भी पोस्ट शेयर कर बताया था कि एसडीजीएम देश की सबसे बड़ी एक्शन मूवी होगी। अब फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। सनी देओल एसडीजीएम के अलावा बॉर्डर 2, लाहौर 1947 जैसी कई फिल्में में भी नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि ये कब तक सिनेमाघरों पर रिलीज होती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article