साउथ मूवीज

फिल्म के सेट पर हुआ दर्दनाक हादसा, स्टंट आर्टिस्ट की हुई मौत

Stuntman raju dies during shoot: कॉलीवुड के पॉपुलर स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत हो गई है। बता दें कि कार स्टंट करते समय उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी एक्टर विशाल ने ट्वीट करते हुए दिया है। विशाल ने कहा है कि इस मुश्किल समय में वो राजू की फैमिली के साथ खड़े है।

Image

stunt artist raju died image source-google

Stunt Artist Raju Died: कॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक बहुत बुरी खबर सामने आई है, जिससे लोगों का दिल टूट गया है। फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू की फिल्म के सेट पर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक सेट पर कार स्टंट करते समय आर्टिस्ट राजू घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पॉपुलर एक्टर विशाल ने स्टंट आर्टिस्ट राजू की मौत की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग स्टंटमैन राजू को श्रद्धाजंलि दे रहे है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर....

साउथ एक्टर विशाल ने लिखा भावुक कर देने वाला पोस्ट

साउथ एक्टर विशाल ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए स्टंटमैन राजू की मौत के बारे में बताया है। उन्होंने एक लंबा और भावुक कर देने वाला पोस्ट किया है। साउथ एक्टर विशाल ने इस पोस्ट के जरिए राजू को श्रद्धाजंलि दी है। विशाल ने एक्टर आर्या और फिल्म डायरेक्टर पीए रंजीत को टैग करते हुए लिखा, 'मेरे लिए ये मानना काफी मुश्किल है कि स्टंटमैन राजू की आज सुबह कार पलटने का सीन करते समय निधन हो गया। मैं राजू को काफी टाइम से जानता हूं, और उन्होंने मेरी फिल्मों में कई बार स्टंट किए हैं। इस चीज में वो माहिर थे। मेरी राजू के परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं हैं।

स्टंटमैन राजू के परिवार के साथ हैं विशाल

एक्टर विशाल ने आगे लिखा, 'भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे। यह सिर्फ एक ट्वीट नहीं है, मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं क्योंकि हम एक ही फिल्म इंडस्ट्री से हैं और उन्होंने कई फिल्मों में हमारा साथ दिया है। इस मुश्किल समय में मैं उनकी फैमिली को सपोर्ट करता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े सितारे स्टंट आर्टिस्ट राजू को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। वहीं फैंस भी राजू की आत्मा की शांति के लिए प्राथना कर रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article