R Madhavan in SSMB29: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने अपनी नई फिल्म के लिए महेश बाबू के साथ हाथ मिलाया है। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की यह मूवी अभी प्रोडक्शन स्टेज में है। मेकर्स ने फिल्म का टाइटल फिलहाल 'SSMB29' रखा हुआ है। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि एसएस राजामौली ने महेश बाबू के अपोजिट ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया है। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई है उनके अनुसार इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट में आर माधवन (R Madhavan) की एंट्री होती नजर आ रही है।
एक्स पर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि आर माधवन को इस फिल्म में महेश बाबू के पिता की भूमिका निभाने के चुना गया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस मूवी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है और ना उन्होंने यह आर माधवन की भूमिका को कन्फर्म किया है। सुनने में यह भी आ रहा है कि मैडी इस भूमिका को निभाने में रूचि दिखा रहे हैं। अगर आर माधवन के हाथ यह मूवी लगती है कि महेश बाबू के पिता के रोल में उन्हें देखना काफी दिलचस्प होगा।
कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि महेश बाबू के पिता की भूमिका मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम को ऑफर की थी। हालांकि उन्होंने इस भूमिका को निभाने से साफ मना कर दिया है और मेकर्स अब आर माधवन के नाम पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली और महेश बाबू की इस मूवी का बजट 900 से 1000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह मूवी दो पार्ट्स में रिलीज होगी। फिल्म का पहला पार्ट 2027 और दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा।
