साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD का ट्रेलर देख SS Rajamouli को लगा झटका, दीपिका-प्रभास तो नहीं इस किरदार पर अटका उनका दिमाग

आरआरआर और बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में को निर्देशक देने वाले एसएस राजामौली (SS Rajamouli) को भी कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर खूब पसंद आया है। बता दें एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि राजामौली ने क्या रिएक्शन दिया है।

Image

Kalki 2898 AD

प्रभास की कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) एक ऐसी फिल्म है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। बस अब 5 दिनों के बाद फैंस का ये इंतजार खत्म हो जाएगा और ये फिल्म रिलीज हो जाएगी। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया है।

आरआरआर और बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में को निर्देशक देने वाले एसएस राजामौली (SS Rajamouli) को भी कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर खूब पसंद आया है। बता दें एसएस राजामौली ने सोशल मीडिया पर कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर पर रिएक्शन दिया है। निर्माता-निर्देशक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि इस फिल्म के ट्रेलर के एक किरदार ने उन्हें काफी हैरान किया है।

लुक पर अटका हुआ हूं

एसएस राजामौली ने कैप्शन में लिखा, "यह ट्रेलर पावर पैक्ड है। यह फिल्म FDFS देखने के लायक है। ये फिल्म सही मूड और टोन सेट करती है। अमिताभ जी, डार्लिंग और दीपिका के किरदारों में बहुत गहराई है। यह वाकई दिलचस्प है। मैं अभी भी कमल सर के लुक पर अटका हुआ हूं। उन्होंने हमेशा की तरह हैरान किया है। नागी (नाग अश्विन), 27 तारीख को तुम्हारी दुनिया में डूबने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

ये सितारे आएंगे नजर

फिल्म में अमिताभ अश्वत्थामा तो वहीं कमल हासन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी के अलावा राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, सास्वता चटर्जी, अन्ना बेन, चेम्बन विनोद जोस और अन्य शामिल है। सी. अश्विनी दत्त के प्रोडक्शन, वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित, नाग अश्विन ने फिल्म लिखी और निर्देशित की है। फिल्म 27 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना होगा कि फैंस को ये फिल्म कैसे लगती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article