साउथ मूवीज

Spirit: तृप्ति डिमरी-प्रभास शूट करेंगे कॉलेज रोमांस सीन्स, संदीप रेड्डी वांगा ने कसी कमर

संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग थ्रिलर 'स्पिरिट' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार वो प्रभास और तृप्ति डिमरी के साथ कॉलेज रोमांस के सीन्स शूट कर रहे हैं।

Image

Spirit: तृप्ति डिमरी-प्रभास शूट करेंगे कॉलेज रोमांस सीन्स, संदीप रेड्डी वांगा ने कसी कमर (Image Source: Social Media/AI)

KEY HIGHLIGHTS
  • संदीप रेड्डी वांगा की बिग बजट मूवी है स्पिरिट
  • प्रभास निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार
  • कॉलेज रोमांस के सीन्स शूट कर रहे प्रभास-तृप्ति

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट (Spirit) को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है। एनिमल के बाद संदीप ने इस फिल्म को बनाने का फैसला लिया है, जिसे बड़े स्तर पर शूट किया जा रहा है। खबरों की मानें तो संदीप इन दिनों स्पिरिट के लिए कॉलेज रोमांस के सीन्स शूट कर रहे हैं, जिसमें प्रभास-तृप्ति रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म स्पिरिट के सेट से कुछ फोटोज भी इस वक्त वायरल हो रही हैं, जिनसे पता चलता है कि संदीप फुल स्विंग में शूटिंग कर रहे हैं। इन सीन्स में दर्शकों को प्रभास और तृप्ति की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: रिजेक्शन झेलने को याद करते हुए Ravi Kishan ने किया खुलासा, बोले 'मैं सच में बहुत पीछे...'

Prabhas-Triptii Dimri के कॉलेज सीन्स हुए इंटरनेट पर वायरल

फिल्म स्पिरिट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, उन्होंने इंटरनेट पर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। हर कोई ये जानने के लिए इच्छुक है कि संदीप रेड्डी वांगा इस बार क्या कहानी लेकर आने वाले हैं क्योंकि हर किसी को बस इतना पता है कि वो एक पुलिस ऑफिसर की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इसके अलावा स्पिरिट से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Love And War On-Set Death: पीड़ित परिवार को देने होंगे 50 लाख रुपये, FWICE ने संजय लीला भंसाली से की मांग

वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में संदीप रेड्डी वांगा सेट पर अपने क्रू के साथ कुछ बात करते दिखाई दे रहे हैं तो कुछ में प्रभास जीप के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं और उनके फैंस उन्हें निहार रहे हैं। ये सभी तस्वीरें एक कॉलेज के बाहर की हैं, जिनसे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि संदीप कॉलेज के सीन्स शूट कर रहे हैं, जो स्पिरिट की कहानी में अहम किरदार प्ले करेंगे।

Deepika Padukone की जगह मूवी में दिखेंगी Triptii Dimri

बताते चलें कि फिल्म स्पिरिट में पहले दीपिका पादुकोण दिखाई देने वाली थीं लेकिन कुछ कारणों के चलते उन्होंने इस मूवी से अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद संदीप ने दीपिका की जगह तृप्ति डिमरी को साइन किया है। तृप्ति डिमरी के साथ संदीप ने फिल्म एनिमल में भी काम किया था। इसी फिल्म से तृप्ति को ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस में एंट्री मिली थी। खबरें हैं कि फिल्म स्पिरिट में संदीप तृप्ति को ऐसे किरदार में पेश करेंगे कि उनके फैंस चौंक जाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article