भोजपुरी

रिजेक्शन झेलने को याद करते हुए Ravi Kishan ने किया खुलासा, बोले 'मैं सच में बहुत पीछे...'

Ravi Kishan on Facing Multiple Rejections: रवि किशन अपनी बेटी रीवा के साथ रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने काफी रिजेक्शन झेला है।

Image

कई बार रिजेक्शन झेल चुके हैं रवि किशन

Ravi Kishan on Facing Multiple Rejections: भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर और नेता रवि किशन (Ravi Kishan) इन दिनों रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में अपनी बेटी रिव्वा किशन के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इस शो को कुणाल खेमू होस्ट करते नजर आएंगे। यह शो हाल ही में प्राइम वीडियो पर शुरू हुआ। पहले एपिसोड में रवि किशन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सालों के रिजेक्शन के बारे में बात की। रवि किशन ने बताया कि 34 सालों तक मेहनत करने के बाद उन्हें सफलता मिली है। 90 के दशक में नए-नए एक्टर्स अपनी पहचान बना रहे थे लेकिन वो पूरी तैयारी और ट्रेनिंग के बावजूद लगातार रिजेक्शन झेल रहे थे। बार-बार रिजेक्शन झेलने के बाद रवि किशन को लगा कि वो काफी पीछे रह गए हैं। हालांकि अभिनेता ने कभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी, उन्हें यकीन था कि उनका समय आएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की कमाई पड़ी सुस्त, देखें आंकड़े)

काफी सालों तक रवि किशन ने झेला है रिजेक्शन

रवि किशन ने कंटेस्टेंट्स के साथ बात करते हुए इंडस्ट्री में रिजेक्शन झेलने और लगातार मेहनत करने के बारे में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, 'ऐसे ही लोग पहले मुझे नकारते थे। 90 के दशक में सितारे बनते जा रहे थे। मैं उन्हें देख सकता था… मेरी आवाज अच्छी थी, मैं प्रशिक्षित था, घुड़सवारी, लड़ाई, ये, उर्दू, हिंदी, सब कुछ, थिएटर-नृत्य, नृत्य। पूरी तैयारी थी। मैं पूरी तरह तैयार था। उसके बाद भी देख रहा हूं कि मैं पीछे रह गया। सब आगे चले गए।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: तीन दिनों में 100 करोड़ी होने से चूक गई अक्षय कुमार की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन)

Ravi Kishan

Ravi Kishan

34 सालों बाद रवि किशन को मिली पहचान

रवि किशन ने आगे बताया कि काफी सालों तक रिजेक्शन झेलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। रवि किशन ने कहा, 'उनका समय आएगा तो मेरा भी आएगा। मेरा समय 34 साल के बाद आएगा ये मालूम नहीं था।' 34 साल बाद हालात कैसे पलट गए इस बारे में रवि किशन ने आगे कहा, 'उस साल मैंने सभी बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीत लिए। उन सभी स्टेज पर मैं गया जहां लोग पहले मुझे कभी बुलाते ही नहीं थे। उन्होंने हमेशा मुझे ठुकराया था। किसी को भी यकीन नहीं था कि मैं कभी कुछ कर पाऊंगा।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article