Love And War On-Set Death: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) के सेट पर 42 वर्षीय बढ़ई चंद्रधारी यादव की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। टेक्निशियन चंद्रधारी सिंह यादव की इस ट्रैजिक मौत से वर्कर सेफ्टी, लंबे वर्किंग ऑवर्स और सेट पर एक्सीडेंट होने पर परिवार को मुआवजा मिलने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए जा रहे हैं। फिल्ममेकर की प्रोडक्शन कंपनी ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दी है लेकिन वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयी फेडरेशन (FWICE) का कहना है कि यह रकम पीड़ित परिवार के लिए काफी नहीं है। FWICE का कहना है कि प्रोडक्शन को कम से कम पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपये देने चाहिए। इतना ही नहीं काम की खराब स्थितियों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Box office: तीन दिनों में 100 करोड़ी होने से चूक गई अक्षय कुमार की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन)
FWICE ने की 50 लाख रुपये मुआवजा देने
FWICE के अध्यक्ष एन. तिवारी ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि फेडरेशन ने संजय लीला भंसाली और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से मृत तकनीशियन के परिवार को अतिरिक्त मुआवजा देने की रिक्वेस्ट की। एन. तिवारी के मुताबिक प्रोडक्शन टीम ने पहले ही चंद्रधारी सिंह यादव के परिवार को 40 लाख रुपये की मदद दी है। ऐसे में अब FWICE को लग रहा है कि मृतक के परिवार के लिए यह रकम काफी नहीं है और उन्होंने निर्माताओं से 50 लाख रुपये देने की मांग की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर की कमाई पड़ी सुस्त, देखें आंकड़े)

Love and War
एन. तिवारी ने बताया कि 40 लाख रुपये जो रकम पीड़ित परिवार के लिए दी गई है, उनके मुताबिक यह काफी नहीं है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि कामगारों की भलाई का बड़ा मुद्दा इंडस्ट्री में अभी भी बहुत बड़ी चिंता बना हुआ है। बताते चलें यह घटना 17 जून को मुंबई में फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के दौरान हुई। सेट पर काम कर रहे 42 साल के बढ़ई चंद्रधारी सिंह यादव की मौत हो गई जबकि कई अन्य मजदूर भी घायल हो गए।
