अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म में साउथ के एक्टर की एंट्री हुई है। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अभी जयपुर मेंशन में चल रही थी। अब टीम ने अपना शेड्यूल पूरा कर लिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस शूटिंग से तस्वीरें वायरल हुई है।
हाल ही शूटिंग सेट से तस्वीरें वायरल हुई है। जिसमें साउथ सुपरस्टार राम चरण नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं। अब इस तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वायरल हुई फोटो में राम चरण निर्देशक प्रियदर्शन से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को देखकर पता चल रहा है कि राम चरण प्रियदर्शन से किसी सीन को लेकर बात कर रहे हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित भूत बांग्ला में अक्षय कुमार, परेश रावल , वामिका गब्बी , तब्बू , राजपाल यादव , जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
राम चरण भूत बंगला के अलावा आरसी 16 में भी नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली है। इसके अलावा, इसमें 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु, शिव राजकुमार और जगपति बाबू जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को वेंकट सतीश किलारू प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसके अलावा राम चरण आरआरआर पार्ट 2 में भी नजर आएंगे।
