South films releasing on 15 August: काफी लंबे अरसे से सिनेमाघरों पर फिल्मों की रिलीज को तरस रहे दर्शकों के लिए आने वाले 15 अगस्त को फिल्मों की लाइन लगने वाली है। बता दें इस बार इंडिपेंडेंस डे पर साउथ की एक नहीं सात फिल्म एक साथ रिलीज हो रही है। जिस कारण बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि इस 15 अगस्त तो साउथ की कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही है।
तंगालान
तंगालान इस साल की सबसे प्रतीक्षित तमिल फिल्मों में से एक है। पा. रंजीत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चियान विक्रम लीड रोल में है। वही इसमें मालविका मोहनन, पार्वती थिरुवोथु, पसुपथी, डैनियल कैल्टागिरोन और कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म भी 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। फिल्म में चियान विक्रम ने एक आदिवासी नेता की भूमिका निभाई है।
डबल आईस्मार्ट
डबल आईस्मार्ट एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है जिसमें राम पोथिनेनी और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2019 की फिल्म आईस्मार्ट शंकर का आध्यात्मिक सीक्वल है।
रघु थाथा
कीर्ति सुरेश की रघु थाथा भी इस दिन रिलीज हो रही है। यह फिल्म एक सोशल कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है, जिसमें एमएस भास्कर, रवींद्र विजय, राजीव रवींद्रनाथन और कई अन्य प्रमुख कलाकार शामिल हैं।
मिस्टर बच्चन
रवि तेजा स्टारर मिस्टर बच्चन भी इस दिन रिलीज हो रही है। मिस्टर बच्चन को एक क्राइम एक्शन ड्रामा फ़िल्म बताया जा रहा है, जिसमें जगपति बाबू, सचिन खेडकर, भाग्यश्री बोरसे और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
भैरथी रानांगल
नार्थन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में राहुल बोस, रुक्मिणी वसंत, देवराज और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म शिव राजकुमार की पिछली फिल्म मुफ़्ती का अगला भाग है, और इसमें गैंगस्टर भैरथी रानांगल के अतीत को दिखाया जाएगा।
नुनक्कुझी
जेठू जोसेफ की अगली निर्देशित फिल्म नुनक्कुझी एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें बेसिल जोसेफ और ग्रेस एंटनी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में मनोज के जयन, निखिला विमल, अल्ताफ सलीम, सिद्दीकी और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
मनोरथंगल
इस फिल्म में मोहनलाल , ममूटी, फहद फासिल, पार्वती थिरुवोथु, बीजू मेनन, आसिफ अली, अपर्णा बालमुरली और कई अन्य सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं । ये फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी5 के में रिलीज होगी।
