साउथ मूवीज

Bts engagement video: Naga Chaitanya से सगाई करने के लिए Sobhita Dhulipala ऐसे हो रही थी तैयार, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल

sobhita bts engagement video: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। कपल ने 8 अगस्त को करीबी वालों के सामने सगाई कर ली है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शोभिता धुलिपाला मेकअप करवाने कुर्सी पर बैठती हैं और वीडियो में फोटोशूट तक का खूबसूरत नजारा दिखाया गया है।

Image

Sobhita Dhulipala

sobhita bts engagement video: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। कपल ने 8 अगस्त को करीबी वालों के सामने सगाई कर ली है। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट श्रद्धा मिश्रा ने हाल ही में सगाई के लिए शोभिता को तैयार करते हए वीडीयो शेयर किया है, जिसमें शोभिता धुलिपाला बहुत खूबसूरत लग रही है, लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शोभिता धुलिपाला मेकअप करवाने कुर्सी पर बैठती हैं और वीडियो में फोटोशूट तक का खूबसूरत नजारा दिखाया गया है। श्रद्धा ने शोभिता के लुक को काफी खूबसूरत तरीके से पूरा किया है। शोभिता धुलिपाला ने मनीष मल्होत्रा की ब्लश पिंक साड़ी से अपने लुक को और भी प्यारा बनाया है। स्टाइलिस्ट लंबी चोटी ने शोभिता पर चार चांद लगा दिया है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल ली कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-मैं सैम का फैन नहीं हूं लेकिन फिर भी मैं उससे नफरत करता हूं...एलियन जैसा दिखती है। दूसरे ने लिखा-वह "काम वाली बाई" जैसी दिखती है। तीसरे ने लिखा-वह बूढ़ी दिखती है।

नागार्जुन ने किया था पोस्ट शेयर

सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए नागार्जुन ने की फैंस को गुड न्यूज दी थी। सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण पोस्ट में उन्होंने शोभिता को परिवार में स्वागत करने पर अपनी खुशी शेयर की थी। "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!! हम उसे अपने परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। कपल को बधाई! उन्हें जीवन भर प्यार और खुशी की कामना करता हूँ। भगवान भला करे!"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article