Shruti Haasan Speak about Marriage Rumours: साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन( Shruti Haasan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जब से ओरी( Orry) ने शांतनु हजारिका( Shantanu Hazarika) को श्रुति का पति कहकर बुलाया है तभी से सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया है। फैंस को लग रह है कि उनकी प्रिय अभिनेत्री ने बिना बताए शादी कर ली है। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है और अफवाह फैलाने वालों पर लताड़ लगाई है।
श्रुति हासन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए एक स्टोरी साझा की है इसमें उन्होंने साफ शब्दों में अपनी शादी की अफवाह पर बयान दिया है। सालार एक्ट्रेस ने कहा है कि -"मैंने शादी नहीं की, मैं हर चीज को बताकर करने वाली लड़की हूँ भला मैं शादी जैसी बड़ी बात को क्यों छुपाऊँगी, इसी के साथ उन्होंने आगे लिखा कि जो लोग मुझे नहीं जानते वह कृपया शांत रहे" । उनका सीधा निशान सेलिब्रिटी फ्रेंड ऑरी पर था जिसकी वजह से श्रुति की शादी की बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बता दें कि ओरी ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था जिसमें उन्होंने सवाल पूछे जाने पर श्रुति के बॉयफ्रेंड शांतनु को उनका पति कहकर संबोधित किया था। इसके बाद से इस यह बात आग की तरह फैल गई थी कि श्रुति ने चोरी-छिपे शादी कर ली है। लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने इन खबरों पर ताला लगा दिया है।
श्रुति हासन के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास( Prabhas) के साथ उनकी फिल्म सालार( Salaar) सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इसी के साथ श्रुति जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'डाकोत"( Dacoit) में नजर आने वाली हैं जिसका पहला लुक हाल ही में रिलीज हुआ है।
