साउथ मूवीज

शाहरुख खान ने अपकमिंग फिल्म के लिए साउथ डायरेक्टर से मिलाया हाथ? वायरल हुई तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 9, 2025, 01:32 PM IST

Shah Rukh Khan With South Film Director: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर वेट्रीमारन (Vetrimaaran) की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस दोनों की साथ वाली फिल्म की मांग करते नजर आ रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan Vetrimaaran Photo

Shah Rukh Khan With South Film Director: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में है। शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की फिल्म किंग (King) में धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का एकदम नया अंदाज देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड और भी स्टार्स नजर आने वाले हैं। इन सब के बीच शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान साथ के जाने-माने डायरेक्टर के साथ नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से किंग खान की एक और नई फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

इस डायेरक्टर संग वायरल हुई शाहरुख खान की तस्वीर

शाहरुख खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। शाहरुख खान की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर वेट्रीमारन (Vetrimaaran) के साथ नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान और वेट्रीमारन की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। ये थ्रोबैक फोटो देखते ही देखते सोशल वायरल हो गई और फैंस दोनों के कोलैब की मांग करने लगे। इस तस्वीर पर सोशस मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन देते नजर आए।

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में है 'किंग' जिसे सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक डॉन का किरदार निभाएंगे और उनकी बेटी सुहाना खान उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, पठान 2 (Pathaan 2) और टाइगर वर्सेज पठान (Tiger vs Pathaan) भी लाइन में हैं, जिसमें शाहरुख और सलमान खान (Salman Khan) की टक्कर देखने को मिलेगी।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article