Shah Rukh Khan Praises Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जून (Allu Arjun) का बीते दिन जन्मदिन था। इस मौके पर सभी ने अल्लू अर्जुन को विश किया। बीते दिन अल्लू अर्जुन की फिल्म राका का पोस्टर आउट हुआ, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस बीच शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी अल्लू अर्जुन के पोस्टर पर रिएक्ट किया है। उनका एक ट्वीट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-किंग की शूटिंग के दौरान Shah Rukh Khan का कैसा बेटी सुहाना संग बर्ताव, Saurabh Shukla ने खोले सेट से जुड़े राज

शाहरुख खान ने की इस साउथ एक्टर की तारीफ (pic credit- raka film poster)
शाहरुख खान ने तारीफ में पढ़े कसीदे
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म राका का पहला पोस्टर देखकर शाहरुख खान गदगद हो गए हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन एक अनोखे और भयंकर अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे अल्लू अर्जुन पोस्टर बहुत शानदार है, ठीक तुम्हारी तरह। इंतजार नहीं हो रहा देखने का कि तुम लोग क्या बनाने वाले हो। इस अनुभव को एटली के शब्दों में कहूं तो मास, मास और मास... राका बहुत एक्साइटिंग लग रही है, शुभकामनाएं।' एटली ने शाहरुख के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'लव यू सर, मैं आपको और गर्व महसूस कराऊंगा।' अल्लू अर्जुन ने भी शाहरुख खान को धन्यवाद देते हुए कहा, 'शाहरुख गारू… आपकी शानदार जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत खास है। हम कोशिश कर रहे हैं कि आपका दिल जीत सकें। आपका प्यार और सपोर्ट हमारे लिए बहुत मायने रखता है।'-( ये भी पढ़ें-बड़े-बड़े नाखून, भालू जैसे लम्बे-लम्बे हाथ...खूंखार अवतार में Allu Arjun)
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख खान
बताते चलें कि बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स ने धुरंधर 2 की तारीफ की है। हालांकि अभी तक शाहरुख खान इस मूवी के बारे में कुछ नहीं कहा है। ऐसे में सभी लोग शाहरुख खान पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि शाहरुख खान को रणवीर सिंह की सक्सेस से डर लगने लगा है। मालूम हो कि शाहरुख खान जल्द ही फिल्म किंग में नजर आएंगे।
