साउथ मूवीज

Raaka First Look: बड़े-बड़े नाखून, भालू जैसे लम्बे-लम्बे हाथ...खूंखार अवतार में Allu Arjun

Allu Arjun Raaka First Look: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन की नई फिल्म राका का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे जवान डायरेक्टर एटली बना रहे हैं। बर्थडे के मौके पर अल्लू अर्जुन ने फैंस को तोहफा दिया है।

Image

Allu Arjun first look from Movie Raaka (Image Source: Movie Poster)

Allu Arjun Raaka First Look: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की नई फिल्म का इंतजार पूरा देश कर रहा है। जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने फैंस के साथ अपनी अपकमिंग मूवी का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसे कमाल का रिस्पांस मिला है। अल्लू अर्जुन ने बताया है कि उनकी नई फिल्म का नाम राका होगा। फिल्म राका (Raaka) के फर्स्ट लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन लम्बे-लम्बे नाखून और भालू की तरह बड़े-बड़े हाथों के साथ दिखाई दे रहे हैं। फैंस अल्लू अर्जुन का मिस्टीरियस लुक देखकर दंग रह गए हैं क्योंकि उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि उनके सुपरस्टार का ये खूंखार अवतार उन्हें किस हद तक रोमांचित करने वाला है। फैंस राका के फर्स्ट लुक पोस्टर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Allu Arjun के जन्मदिन की रात घर पहुंचा फैंस का जमावड़ा, बेकाबू हुई भीड़ पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज)

Raaka में दीपिका पादुकोण का भी होगा अहम रोल

अल्लू अर्जुन स्टारर राका में दीपिका पादुकोण का भी अहम रोल होगा। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही ये ऐलान किया था कि अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन पर पहली बार दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी क्योंकि ये दोनों डायरेक्टर एटली की साई-फाई मूवी के लिए साथ आ रहे हैं। दीपिका पादुकोण को दर्शकों ने कुछ समय पहले ही कल्की 2898एडी जैसी साउथ फिल्म में साथ देखा था, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके बाद अब एक बार फिर से दीपिका पादुकोण साउथ फिल्म में नजर आएंगी। (ये भी पढ़ें: Exclusive: सिर्फ वॉर ड्रामा नहीं है Salman Khan की Maatrubhumi, दिखाएगी सैनिकों का दर्द)

एटली-अल्लू अर्जुन ला रहे हैं बिग बजट साई-फाई ड्रामा

Atlee ने रिलीज किया Allu Arjun की Raakaका फर्स्ट लुक

Atlee ने रिलीज किया Allu Arjun की Raakaका फर्स्ट लुक (Image Source: Raaka Movie)

डायरेक्टर एटली इन दिनों जवान की सफलता के रथ पर सवार हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ एटली ने जवान जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, जिसके बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन स्टारर साई-फाई मूवी राका बनाने का फैसला लिया है। राका का फर्स्ट लुक कमाल का है, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। एटली की ये साई-फाई ड्रामा भारत की मेगा बजट अपकमिंग मूवीज में से एक है, जिसके लिए पूरा देश एक्साइटेड है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article