साउथ मूवीज

राजिनिकांत की 'जेलर 2' में हुई शाहरुख खान की एंट्री, इस रोल में नजर आएंगे किंग खान

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 5, 2026, 06:49 PM IST

Shah Rukh Khan in Jailer 2: एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ की फिल्म में भी धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। राजिनिकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 में किंग खान की एंट्री अब पक्की मानी जा रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जेलर 2 को लेकर क्या खबर है।

Image

Image Source: IMDb/ Jishad Shamsudeen Instagram

Shah Rukh Khan in Jailer 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म किंग की रिलीज डेट सामने आई थी। शाहरुख खान फिल्म किंग के साथ साल 2026 के दिसंबर महीने में धमाल मचाने वाले हैं। अब इन सब के बाद शाहरुख खान का नाम साउथ की एक फिल्म से जुड़ रहा है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान नाम साउथ की किस फिल्म से जुड़ रहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

'जेलर 2' में होगा शाहरुख खान का कैमियो?

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोई बॉलीवुड मूवी नहीं बल्कि साउथ की एक फिल्म है। खबर है कि शाहरुख खान साउथ की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 में नजर आ सकते हैं। 'जेलर 2' में शाहरुख खान की एंट्री की खबर अब और पक्की हो गई है। इसकी पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के स्टाइलिस्ट जिशाद शमसुद्दीन ने की है। जिशाद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में शाहरुख खान गाड़ी चलाते दिख रहे हैं। उनके बगल में मोहनलाल बैठे हैं, जबकि पिछली सीट पर राजिनिकांत और शिवा राजकुमार नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और अब सब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि शाहरुख का रोल आखिरकार कन्फर्म कब होता है। लेकिन आपको बता दें कि मेकर्स ने अभी तक इसको लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

कब रिलीज होगी 'जेलर 2'

एक्टर राजिनिकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 इसी साल 12 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में साउथ के कई जाने-माने स्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म जेलर 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article