साउथ मूवीज

Jailer 2: रजनीकांत की जेलर-2 में हुई इस खतरनाक विलेन की एंट्री, 1000 करोड़ से अधिक होगी फिल्म की कमाई

Jailer 2: रजनीकांत (Rajinikanth) की जेलर 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में एक विलेन की एंट्री हुई है। ये विलेन ने हाल ही में अपनी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। आइए जानते हैं कौन है ये एक्टर।

Image

Jailer 2

Jailer 2: रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर बिजी चल रहे हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए मेकर्स जमकर कमर कस रहे हैं। जेलर 2 को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में केरल में चल रही है। अब ऐसी रिपोर्ट है कि इस फिल्म की एक और एक्टर की एंट्री हुई है। ये सुपरस्टार एक्टर विलेन बनकर भी तहलका मचा चुके हैं। आइए जानते हैं कौन है ये एक्टर।

हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार मलयालम एक्टर फहाद फासिल की नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित फिल्म में एंट्री हुई है। निर्माताओं ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फैंस इस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 स्टार फहाद मॉलीवुड के एक फेमस एक्टर में से एक हैं। एक्टर पहले भी रजनीकांत की फिल्म में नजर आ चुके हैं। एक्टर 2024 में रिलीज हुई फिल्म वेट्टैयान में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक जमकर कमाई की थी।

केरल में हो रही फिल्म की शूटिंग

जेलर 2 जेलर का सीक्वल है। ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तमिल दिग्गज मुथुवेल पांडियन की कहानी को दिखाया गया था। इस पार्ट में भी फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। रजनीकांत के अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, योगी बाबू, मिरना मेनन, शिवा राजकुमार भी शामिल होने वाले हैं। थलाइवा इन दिनों अपनी फिल्म की केरल में जेलर 2 के शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले रजनीकांत को 18 लाख रुपये की महंगी और बेहद शानदार एमजी हेक्टर एसयूवी कार में सवार होकर केरल में आते देखा गया था। एक्टर ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया था।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article