साउथ मूवीज

संजय दत्त-नोरा फतेही के सॉन्ग Sarke Chunar Teri Sarke ने पार की अश्लीलता की हदें, भड़के फैंस

Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy: अदाकारा नोरा फतेही अक्सर अपने हॉट मूव्स के चलते लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं लेकिन इस दफा उनका नाम एक विवाद से जुड़ गया है। उनका नया गाना सरके चुनर तेरी सरके हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसके शब्द लोगों को काफी भद्दे लग रहे हैं। लोगों के अनुसार, अदाकारा को ऐसे गाने का हिस्सा नहीं बनना चाहिए था।

Image

Sarke Chunar Teri Sarke

Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy: एक दौर था जब बॉलीवुड पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगता था क्योंकि हीरो-हीरोइन के सीन्स लोगों को चौंका देते थे, जिन्हें परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता था। हालांकि अब फिल्मों के गाने भी लोगों के बीच चर्चा बटोर रहे हैं, जिनके शब्द सुनने के बाद लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। अब नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके ही ले लीजिए, जिसके शब्द सुनकर इंटरनेट तक हिल गया है। इस गाने को शब्दों पर विवाद खड़ा हो गया है और हर कोई संजय दत्त-नोरा फतेही को ट्रोल कर रहा है। (इसे भी पढे़ं: SHOCKING: Salman Khan के साथ हैंगआउट करना पसंद नहीं करती Farah Khan, बताई वजह)

एक दौर था जब बॉलीवुड पर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगता था क्योंकि हीरो-हीरोइन के सीन्स लोगों को चौंका देते थे, जिन्हें परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता था। हालांकि अब फिल्मों के गाने भी लोगों के बीच चर्चा बटोर रहे हैं, जिनके शब्द सुनने के बाद लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। अब नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके ही ले लीजिए, जिसके शब्द सुनकर इंटरनेट तक हिल गया है। इस गाने को शब्दों पर विवाद खड़ा हो गया है और हर कोई संजय दत्त-नोरा फतेही को ट्रोल कर रहा है। (इसे भी पढे़ं: Maatrubhumi: चीन की वजह से बदला सलमान खान की फिल्म का टाइटल? नई रिपोर्ट में सामने आया सच)

नोरा-संजय पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

जब से फिल्म KD: The Davil का नया गाना सरके चुनर तेरी सरके इंटरनेट पर आया है, तब से लोग इसके शब्दों के बारे में बात कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस गाने के शब्द ना केवल अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं बल्कि बेहद भद्दे हैं, जिन्हें परिवार के साथ सुना तक नहीं जा सकता है। इसी कारण लोग संजय दत्त और नोरा फतेही को ट्रोल कर रहे हैं।

एक फैन ने इंटरनेट पर लिखा है, "संजू बाबा को किस बात की कमी है कि वो ऐसे गानों का हिस्सा बन रहे हैं। उन्हें कुछ तो सोचना चाहिए था, ऐसे गाने के लिए हां कहने से पहले...।" संजू बाबा के साथ-साथ नोरा फतेही के फैंस भी इस गाने की वजह से उदास हैं। नोरा फतेही के फैन ने लिखा है, "नोरा के गाने भले ही कितने भी हॉट हुआ करते थे लेकिन वो भद्दे नहीं होते थे। ये गाना बच्चों पर बुरा असर डालेगा।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article