बॉलीवुड

Maatrubhumi: चीन की वजह से बदला सलमान खान की फिल्म का टाइटल? नई रिपोर्ट में सामने आया सच

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 16, 2026, 04:41 PM IST

Reason Behind Maatrubhumi Name: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की आने अपकमिंग वॉर फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) का टाइटल बदल गया है। अब इस फिल्म का नया नाम मातृभूमि (Maatrubhumi) रखा गया है। नई रिपोर्ट में इस बदलाव की असली वजह बताई गई है।

Image

Image Source: Maatrubhumi Movie

Reason Behind Matrbhumi Name: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पहले सलमान खान की इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था। अभी हाल ही में सलमान खान एक नया पोस्टर शेयर करके फैंस को फिल्म का नया नाम मातृभूमि बताया है। इस खबर के सामने आने के बाद से सलमान खान की ये फिल्म सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम बदले जाने को लेकर सवाल कर रहे हैं। इसी बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है।

इस वजह से बदला फिल्म का नाम

बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का नाम बदलने की वजह भारत और चीन के बीच मौजूदा राजनयिक संवेदनशीलता से जुड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक 'सलमान खान को कुछ आधिकारिक और रणनीतिक जगहों से सलाह मिली कि फिल्म का नाम दोबारा सोचें और चीन विरोधी हिस्सों को कम करें। सलमान ने इस सलाह को गंभीरता से लिया और फिल्म को देश की मौजूदा भावना के साथ जोड़ा। इसलिए नाम बदल दिया गया और काफी हिस्सा फिर से बनाया गया, जिसमें संघर्ष को काल्पनिक रूप दिया गया।' रिपोर्ट में आगे बताया गया कि 'फिल्म के सीन्स की दोबारा शूटिंग से मूवी का बजट बढ़ गया, लेकिन सलमान को इस अतिरिक्त खर्च से कोई परेशानी नहीं हुई।' स्क्रिप्ट का बहुत बड़ा हिस्सा फिर से लिखा गया है ताकि फिल्म अब ज्यादा भावनात्मक और देशभक्ति वाली कहानी बन जाए। ये बदलाव सही जगहों से मिली सलाह के बाद हुए। नई कहानी में अब सलमान और चित्रांगदा सिंह के किरदारों के बीच का रिश्ता ज्यादा गहरा और नजदीकी दिखाया गया है। असल में अब ये एक सेना अधिकारी की कहानी है, जो प्यार और संघर्ष के बीच संतुलन बनाए रखता है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

कब रिलीज होगी फिल्म

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि पहले 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में सलमान खान की मूवी की नई रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म अब 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article