बॉलीवुड

SHOCKING: Salman Khan के साथ हैंगआउट करना पसंद नहीं करती Farah Khan, बताई वजह

Farah Khan on her bonding with Salman: बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान और शाहरुख खान की दोस्ती के बारे में तो कई किस्से आपने सुने होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि फराह खान और सलमान खान की दोस्ती उससे भी पुरानी है। दोनों बचपन के दोस्त हैं, जिन्होंने साथ में स्ट्रगल शुरू की थी। बचपन में साथ रहने वाले ये दोनों फेमस सेलेब्स अब कभी-कभी ही साथ में पार्टी करते हैं। फराह खान ने इसकी खास वजह बताई है।

Image

Image Source: Social Media

Farah Khan on her bonding with Salman: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान यारों के यार हैं। वो जिसे एक बार दोस्त मान लेते हैं तो फिर जिंदगीभर उसका साथ नहीं छोड़ते हैं। अब सलमान खान और फराह खान की दोस्ती को ही ले लीजिए, जो बचपन से लेकर आजतक चल रही है। बहुत कम लोगों को ही पता है कि सलमान खान और फराह खान बचपन के दोस्त हैं, जिन्होंने साथ में स्ट्रगल शुरू की थी और इनकी किस्मत का सितारा भी लगभग एक साथ ही चमकना शुरू हुआ था। फराह खान ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि भले ही सलमान खान बड़े स्टार बन गए हो और लोग उनसे डरते हो लेकिन उनके लिए आज भी वो पहले जैसे ही हैं और यही दोनों की दोस्ती की पहचान है। (इसे भी पढ़ें: Maatrubhumi: चीन की वजह से बदला सलमान खान की फिल्म का टाइटल? नई रिपोर्ट में सामने आया सच)

सलमान खान के साथ पार्टी करने से बचती हैं फराह खान

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने पॉडकास्ट के दौरान बताया कि एक दौर था जब वो और सलमान खान काफी ज्यादा हैंगआउट करते थे। उनकी पार्टियां काफी लम्बी चला करती थीं लेकिन अब वो दौर नहीं है। फराह खान ने बताया कि सलमान खान को आधी-आधी रात तक पार्टियां करना पसंद है जबकि वो जल्दी हो जाती हैं। फराह खान के अनुसार, "मैं और सलमान अब ज्यादा हैंगआउट नहीं करते हैं क्योंकि मैं 10 बजे तक सो जाती हूं और सलमान की पार्टियां रात में 2-3 बजे तक चलती हैं। अब मुझसे इतना लम्बा नहीं जगा जाता है।" (इसे भी पढ़ें: Maatrubhumi Poster: सलमान खान के फैंस ने बांधे तारीफों के पुल, जमकर कर रहे कमेंट)

मैंने प्यार किया के दौरान सलमान खान ने ली थी फराह खान की मदद

फराह खान ने बताया कि जब सलमान खान मैंने प्यार किया के लिए कमर कस रहे थे तब उन्होंने मदद मांगी थी। सलमान खान को डांस सीखना था, और फराह को अच्छा डांस आता था। फराह खान उनकी मदद करने के लिए भी पहुंची थीं लेकिन सलमान को बहुत ही गंदा डांस करता देखकर वो भाग खड़ी हुईं। सलमान-फराह की दोस्ती का नजारा कई दफा दर्शकों को बिग बॉस के दौरान भी देखने को मिलता है जब ये साथ में स्टेज पर होते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article