साउथ मूवीज

Ranbir Kapoor की 'एनिमल 2' ही नहीं 3 भी देगी सिनेमाघरों में दस्तक, संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 20, 2023, 12:10 PM IST

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म के निर्देशक ने एनिमल पार्क और एनिमल 3 को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। संदीप रेड्डी वांगा ने अपने इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Image

Animal Park (credit pic: instagram)

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो गए है। फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। एनिमल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबली ही भी शानदार बिजनेस कर रही हैं। फिल्म के निर्देशक संदीप ने एनिमल पार्क और एनिमल 3 को लेकर भी बात की।

निर्देशक ने कहा, जब मैंने एनिमल 2 का स्पॉइलर शेयर किया था तब मुझे लगा कि लोग तब तक ना चले जाए। लेकिन ऐसा नहीं हुई। हालांकि इस सीन को दिखाने का मक्सद था कि लोग समझ जाए कि एनिमल 2 आने वाला है। उन्होंने आगे कहा, मेरे दिमाग में एनिमल 2 ही नहीं एनिमल 3 भी है। ये एक ट्राईलॉजी होने वाली है। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी एक्साइटेंड होने वाले हैं।

रणबीर कपूर की एनिमल 2 ही नहीं 3 भी होगी रिलीज

एनिमल 2 में रणबीर के किरदार को आगे दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी को लेकर फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो संदीप स्पिरिट में प्रभास के साथ काम करेंगे। फिल्म अगले साल 2024 में सितंबर महीने में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर हाइप बनी हुई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article