बॉलीवुड

Aneet Padda के बर्थडे को अहान पांडे ने बनाया सुपर स्पेशल, लिखा-' तुम जिसे भी छूती हो...'

एक्ट्रेस अनीत पड्डा के जन्मदिन पर अहान ने खास तस्वीरें साझा कर दिल छू लेने वाला नोट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Image

अहान पांडे ने किया विश (pic credit-instagram/twitter)

Photo : Twitter

Aneet Padda Birthday: फिल्म ‘सैयारा’में अनीत पड्डा (Aneet Padda) और अहान पांडे ( Ahaan Panday) की जोड़ी ने धमाल मचा दिया है। दोनों की मूवी सैयारा बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। इस बीच अनीत पड्डा और अहान पांडे एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इसकी वजह अनीत के जन्मदिन पर अहान का खास अंदाज है। अहान ने अपनी को-स्टार के लिए प्यारी तस्वीरें साझा कीं और उनके लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश भी लिखा। देखते ही देखते उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-2026 में नहीं आएगी Khosla Ka Ghosla 2, मेकर्स ने बताई नई रिलीज डेट)

अहान पांडे ने किया विश

अहान ने इंस्टाग्राम पर अनीत की कई खूबसूरत और अनदेखी तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अनीत, तुम इस ब्रह्मांड का एक अनमोल तोहफा हो और तुम जिसे भी छूती हो, वह सितारों की तरह चमकने लगता है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह ब्रह्मांड हमेशा तुम्हारे साथ उतना ही नरम और अच्छा व्यवहार करे, जितना तुम उसके साथ करती हो। यह कभी मत भूलना कि तुम अपने पीछे कितनी रोशनी छोड़ जाती हो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।' अहान के इस मैसेज ने फैंस का ध्यान खींचा। अनीत ने भी उनकी पोस्ट पर प्यार भरे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'तुम पूरी दुनिया के सबसे अच्छे इंसान हो। शुक्रिया, मेरे अहाना।' बता दें कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की फोटो भी सामने आई है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। ये तस्वीर अनीत पड्डा की बर्थडे पार्टी की बताई जा रही है।

डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं अनीत और अहान

फिल्म ‘सैयारा’ की सफलता के बाद से ही अनीत पड्डा और अहान पांडे के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री और अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद से ही दोनों के डेटिंग करने की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, दोनों कलाकारों ने इन खबरों को लेकर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। काम की बात करें तो अनीत पड्डा जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी। वहीं, अहान पांडे निर्देशक अली अब्बास जफर की आने वाली एक्शन-रोमांस फिल्म में दिखाई देंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article