टीवी मसाला

Bigg Boss 20: नकुल धुल-गुल्लू की हाथापाई पर Elvish Yadav ने दिया तगड़ा रिएक्शन, Mahhi Vij को किया टारगेट

Elvish Yadav React On Nakul Dhull-Gullu Fight: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नकुल धुल और गुल्लू के बीच भयंकर लड़ाई हुई। इस पर एल्विश यादव ने रिएक्ट किया है और एल्विश ने माही को टारगेट किया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में नकुल धुल और कुशल तंवर यानी गुल्लू की हाथापाई ने हर किसी को हैरान कर दिया। शो में गुल्लू की एंट्री वीकेंड का वार पर ही हुई और वह अभी गेम में एडजस्ट होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नकुल के अचानक इस बर्ताव ने हर किसी को हैरान कर दिया। स्काउट ओपी का सपोर्ट बेशक नकुल धुल की तरफ था, लेकिन लगभग घर का हर इंसान गुल्लू का सपोर्ट करता दिखा। सोशल मीडिया पर नकुल और गुल्लू के लड़ाई का वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने रिएक्ट किया है। एल्विश ने माही विज को भी घर से निकालने की बात कही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: नकुल धुल ने गुल्लू से किस बात पर की हाथापाई? उदिति की आम्रपाली दुबे से हुई गंदी लड़ाई

    एल्विश यादव ने गुल्लू-नकुल की लड़ाई पर किया रिएक्ट

    बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव ने बीती रात एक के बाद एक कई पोस्ट एक्स पर किए। ये तमाम पोस्ट बिग बॉस का एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद एल्विश यादव ने किए हैं। एल्विश ने व्यंगात्मक तरीके से गुल्लू का सपोर्ट किया। एल्विश ने लिखा, 'इतने टाइम बाद आज बिग बॉस देखा, रूल चेंज हो गए हैं शायद, अब जो पिट रहा है उसी को ही बाहर कर रहे हैं। सैड।' एल्विश यादव ने अपने दूसरे ट्वीट में माही विज पर निशाना साधा और उन्हें सीधा शो से बाहर करने की बात की। माही, गुल्लू और नकुल की लड़ाई के दौरान काफी चीखती-चिल्लाती हुई नजर आईं। इस मौके पर वह नकुल के पीठ पर मारती हुई भी दिखीं। माही के इस बर्ताव को देखते हुए एल्विश ने लिखा, ' पहले तो जो चिल्ला रही है उसको बाहर निकालो।' माही की इस पूरे ड्रामे में चीखती चिल्लाती दिखी थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya की जोड़ी नए शो के साथ मचाएगी TV पर धमाल, पहली झलक देख फैंस हुए बेताब

      रजत दलाल ने किया नकुल धुल का सपोर्ट

      इस पूरे विवाद पर रजत दलाल ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साफ कह रहे हैं कि एक तरफ नकुल दिख रहा था और एक तरफ पूरा घर दिख रहा था। रजत ने कहा, 'मेरी फीड बिग बॉस की रील्स से भर चुकी है, लेकिन एक बात मानने वाली है जब से इस सीजन में नकुल गया है, तब से ही जो लोग ये सीजन नहीं देख रहे थे वो भी बिग बॉस देखने के लिए मजबूर हो गया है। इसमें मैं भी शामिल हूं। मैं बिल्कुल भी रियलिटी शो नहीं देखता। 1 प्रतिशत नहीं देखता हूं। मेरा खुद का मन कर रहा है कि देखूं... करेगा क्या। एक चीज है।''

      रजत ने की नकुल की तारीफ

      इसके आगे रजत ने कहा, 'अगर आप न्यूट्रल ऑडिशन बनकर देखोगे। इसमें कोई एक्सप्लानेशन नहीं है कि ये करो वो करो। एक आदमी पूरे घर को एक तरफ रखता है और खुद अकेला रहता है। मैं अकेला देख लूंगा। कोई ग्रुप नहीं चाहिए। लड़ाई हुई.. निकला या नहीं निकला। वो मुझे नहीं पता। जब तक वो अंदर है, तब तक वो एक सब पर भारी है।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article