टीवी मसाला

Bigg Boss 17: Munawar Faruqui घर में आयशा खान संग लड़ा रहे हैं इश्क, भड़के यूजर्स बोले- शर्म करो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 20, 2023, 11:44 AM IST

Munawar Faruqui (मुनव्वर फारुकी) , BB17: शो में मुनव्वर फारुकी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। मुनव्वर पर सोशल मीडिया इफ्लुएंसर आयशा खान ने मुनव्वर पर एक साथ दो लोगों को डेट करने का आरोप लगाती है। अब घर में दोनों साथ में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Bigg Boss 17 promo (credit pic: instagram)

Munawar Faruqui (मुनव्वर फारुकी) , BB17:: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर है। शो के कंटेस्टेंट्स फैंस को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। घर में आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री के बाद मुनव्वर फारुकी का असली चेहरा सामने आ गया है। यूजर्स सोशल मीडिया पर मुनव्वर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मुनव्वर और आयशा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का रोमांस देखकर ऐश्वर्या शर्मा भड़क जाती हैं।

प्रोमो की शुरुआत नॉमिनेशन के साथ होती है। सबसे पहले नील भट्ट ईशा मालवीय को नॉमिनेट करते हैं। वहीं, ईशा ऐश्वर्या को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं कि उनकी नील के अलावा किसी के साथ नहीं दिखती है। अंकिता भी ऐश्वर्या को नॉमिनेट करती हैं। इसके बाद आयशा मुनव्वर (Munawar Faruqui) से कहती हैं कि आज आप व्हाइट शर्ट पहनो।

ऐश्वर्या और आयशा ने घर में किया रोमांस

इसके बाद दोनों साथ में बैठे हुए इशारों-इशारों में बात करते हैं। एक तरफ जहां समर्थ मुनव्वर (Munawar Faruqui) के साथ मजे लेता है। वहीं, ऐश्वर्या नील से कहती हैं कि घर में ये दोनों लोगों को बेवफूक समझते हैं। घर में मुनव्वर और आयशा को साथ में देखकर फैंस भड़क रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर मुनव्वर को फेक बता रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article