साउथ मूवीज

सामंथा रुथ प्रभु ने लाइफ के बुरे दौर को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं एक बार उस मोड़ पर पहुंच...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2025, 08:45 PM IST

Samantha Ruth Prabhu on Darkest Phase of Life: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने लाइफ के सबसे मुश्किल दौर का खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया है। सामंथा के इस इंटरव्यू को पूर्व पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) संग हुए तलाक और मायोसाइटिस की बीमारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Image

Samantha Ruth Prabhu on Darkest Phase of Life

Samantha Ruth Prabhu on Darkest Phase of Life: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी एक्ट्रेस अपनी बीमारी को लेकर बात करती नजर आती हैं, तो कभी नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से हुए तलाक पर रिएक्शन देती नजर आती रही हैं। इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु का नया इंटरव्यू एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी लाइफ के सबसे बुरे दौर को लेकर बात की। सामंथा रुथ प्रभु की ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

सामंथा रुथ प्रभु ने डार्क फेज को लेकर की बात

एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने एक्स पति नागा चैतन्य से तलाक लेने के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु का नया इंटरव्यू सामने आया है। Galatta Plus के को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे डार्क फेज साल के बारे में खुलकर बात की। सामंथा ने कहा, 'मैं एक बार उस मोड़ पर पहुंच गई थी जहां मुझे लगा, ‘बस, मैं और नहीं कर सकती।’ मेरे दिमाग में सबसे बुरे ख्याल आए। लेकिन मेरे पास उन ख्यालों पर अमल करने की हिम्मत नहीं थी।' उन्होंने आगे बताया, 'वो साल मुश्किल था। कुछ भी काम नहीं कर रहा था, कोई जवाब नहीं मिल रहा था। हर तरफ से निराशा थी। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। जब लोग कहते हैं कि वो मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं, मैं कहती हूं, इसे जी लो। हर मुश्किल में एक सबक है। मेरी सफलताओं ने नहीं, बल्कि मेरी नाकामियों और दर्द ने मुझे सिखाया है।'

नागा से जोड़ा जा रहा है ये इंटरव्यू

सामंथा रुथ प्रभु का ये इंटरव्यू नागा चैतन्य संग हुए तलाक से जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें कि साल 2021 में एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य से तलाक लिया और 2022 में मायोसाइटिस डायग्नोसिस ने उन्हें तोड़ अंदर से तोड़ दिया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article