शहर

दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें...16 अगस्त तक सिक्योरिटी रहेगी 'कड़क'! CISF कर सकती है एक्स्ट्रा चेकिंग

दिल्ली मेट्रो ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 16 अगस्त तक सिक्योरिटी कड़ी कर दी है। एक अपील की गई है कि समय से यात्रा के लिए निकलें क्योंकि व्यस्त समय में सीआईएसएफ के जवान अतिरिक्त जांच कर सकते हैं।

Image

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा बढ़ाई (फोटो-DMRC)

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये जा रहे हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने शुक्रवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के तहत सभी मेट्रो स्टेशनों पर रविवार से 16 अगस्त तक सुरक्षा जांच कड़ी की जाएगी। डीएमआरसी ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा की जाने वाली अतिरिक्त जांच के कारण कुछ मेट्रो स्टेशनों पर खासकर व्यस्त समय में लंबी कतारें लग सकती हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और इस अवधि में सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। डीएमआरसी ने यात्रियों से सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील भी की।

ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली भर में ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन (UAV) और अन्य उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफॉर्मों के उड़ान भरने पर 15 दिनों के लिए पूरी तरह रोक लगा दी है। यह प्रतिबंधात्मक आदेश 2 अगस्त से लागू है और 16 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। यह अवधि स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत संवेदनशील मानी गई है।

इन चीचों पर प्रतिबंध

  • ड्रोन और यूएवी (UAV)
  • पैरा-ग्लाइडर और पैरा-मोटर्स
  • हंग-ग्लाइडर और माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट
  • हॉट एयर बैलून और क्वाडकॉप्टर्स
  • रिमोट से नियंत्रित विमान और पैरा-जंपिंग

जम्मू में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत पुलिस ने शुक्रवार को जम्मू जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के साथ-साथ लंबी दूरी की गश्त भी की। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी चौरा के अधिकार क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में गाला से थोरनी तक का इलाका शामिल था, जिसमें मियारी, जुथल और अंब गांव भी आते हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की गहन तलाशी ली गई, लेकिन अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली तथा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस दल ने थोरनी गांव के निवासियों से भी बातचीत की और उनसे सतर्क रहने की अपील की।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article