साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु पिछले काफी दिनों से चर्चा में हैं। उनकी कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वो प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने इन सभी आशंकाओं पर आखिरकार पूर्ण विराम लगा दिया है क्योंकि उन्होंने अपनी एक प्यारी सी फोटो से फैंस को बता दिया है कि वो जिस बात का अंदाजा लगा रहे हैं, वो सच है। सामंथा ने एक तस्वीर के माध्यम से फैंस को बताया है कि वो इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और आराम कर रही हैं। सामंथा ने जो तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है, उसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। सामंथा की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है, जिस पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर पढ़ें: Aashram 4 के लिए Bobby Deol ने कसी कमर, अगस्त में बनेंगे बाबा निराला
Samantha Ruth Prabhu ने दिखाया बेबी बंप
अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले ही अपनी एक प्यारी सी फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपना क्यूट सा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "मेरे सिक्स पैक एब्स... मैं तुम्हें देख सकती हूं जब मैं तुम्हें देखना चाहती हूं।" सामंथा रुथ प्रभु की इस तस्वीर पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, "बधाई हो सामंथा जी... हम आपको दो से तीन होते देखना चाहते हैं।" तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, "फाइनली सामंथा जी ने खुद ही सच बता दिया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर पढ़ें: Kangana Ranaut ने खत्म की Queen 2 की शूटिंग, सामने आई क्यूट PIC

Samantha Ruth Prabhu ने शेयर की बेबी बंप की PIC, फैंस बोले, "बधाई हो बधाई"
काम से ब्रेक पर हैं सामंथा रुथ प्रभु
प्रेग्नेंसी की वजह से सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों काम से ब्रेक पर हैं। सामंथा भारत की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनके पास बहुत सारा काम हैं। वो फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक सभी चीजें कर रही हैं और फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। कुछ समय पहले उनका नाम सलमान खान की सुपरहीरो मूवी से भी जुड़ा था, जिसे राज एंड डीके बनाएंगे। ऐसा लगता है कि सामंथा के नाम का ऐलान मेकर्स अब उनकी डिलीवरी के बाद ही करेंगे।
