बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने खत्म की Queen 2 की शूटिंग, सामने आई क्यूट PIC

अदाकारा कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से अपनी नई फिल्म क्वीन 2 में व्यस्त थीं, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। क्वीन 2 के सेट से कंगना की एक प्यारी सी तस्वीर आई है, जो चर्चा में है।

Image

Kangana Ranaut ने खत्म की Queen 2 की शूटिंग, सामने आई क्यूट PIC

KEY HIGHLIGHTS
  • क्वीन 2 की शूटिंग हुई पूरी
  • कंगना रनौत ने खिलाया विकास बहल को केक
  • क्वीन 2 के सेट पर दिखा खुशी का माहौल

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत सालों पहले बुरे दौर से गुजर रही थीं तभी उनके पास क्वीन नाम की मूवी आई, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर भागने के लिए मजबूर कर दिया। ये फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई बल्कि इसने कंगना रनौत को रातों-रात स्टार से मेगास्टार बना दिया था। इसके बाद कंगना ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार आगे ही बढ़ती चली गईं। सालों बाद उन्होंने इसका सेकेंड पार्ट बनाने का फैसला लिया, जिसकी शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। कंगना रनौत और डायरेक्टर विकास बहल की एक तस्वीर क्वीन 2 के सेट से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों शूटिंग खत्म होने की खुशियां मनाते दिख रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की 'रामायण' में इस एक्टर को मिला 'अंगद' का रोल, फैंस हुए एक्साइटेड

Kangana Ranaut ने खत्म की Queen 2 की शूटिंग

अदाकारा कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी क्वीन 2 की शूटिंग पूरी की है, जिसका जश्न सेट पर मनाया गया। डायरेक्टर विकास बहल ने फिल्म क्वीन 2 की शूटिंग खत्म होने के बाद सेट पर केक मंगाया था, जिसे काटकर कंगना ने खुशी मनाई। जब क्वीन 2 की शूटिंग खत्म होने का केक कट रहा था तब सेट पर बाकी क्री मेंबर्स भी मौजूद थे, जिन्होंने इस जश्न में हिस्सा लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Aashram 4 के लिए Bobby Deol ने कसी कमर, अगस्त में बनेंगे बाबा निराला

Kangana Ranaut ने खत्म की Queen 2 की शूटिंग, सामने आई क्यूट PIC

Kangana Ranaut ने खत्म की Queen 2 की शूटिंग, सामने आई क्यूट PIC

क्या कंगना रनौत की वापसी करा पाएगी Queen 2

कंगना रनौत पिछले कुछ समय से लगातार फिल्में कर रही हैं, जिनके विषय कमाल के होते हैं लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर वो वैसा कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, जिसके लिए वो जानी जाती हैं। क्वीन 2 के ऐलान के साथ ही लोगों ने ये सवाल पूछना शुरू कर दिया था कि क्या ये मूवी कंगना की बॉक्स ऑफिस पर वापसी करा पाएगी? क्योंकि अब क्वीन 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिस कारण हर कोई फिर से ये सवाल पूछ रहा है कि क्या अब कंगना ने अच्छे दिन लौटेंगे? अगर कंगना रनौत की क्वीन 2 नहीं चलती है तो उनका करियर ओवर माना जाएगा क्योंकि पिछले दशक में रिलीज हुई उनकी सबसे सफल फिल्म का सीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाता है तो साफ हो जाएगा कि दर्शक अब उन्हें पर्दे पर देखना नहीं चाहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article