Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रूथ प्रभु हमेशा अपने खास और अच्छे बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती हैं। एक्टर लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस राज निदिमोरु को डेट कर रही है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने महिलाओं के पीरियड्स को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने कहा कि "महिलाओं के रूप में, हम बहुत आगे आ गए हैं, फिर भी पीरियड्स के बारे में बातचीत अभी भी चुप्पी, फुसफुसाहट और शर्म के साथ होती है। इन टैबू और पुरानी धारणाओं को तोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे पीरियड्स शक्तिशाली हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये लाइफ आफिरमिंग हैं। निश्चित रूप से यह ऐसी चीज नहीं है जिसे लेकर शर्मिंदा होना चाहिए या छुपाना चाहिए या फिर इसे हल्के में भी नहीं लेना चाहिए।"
मन और शरीर को कैसे प्रभावित करता है पीरियड्स
इसी दौरान सामंथा ने अपने शरीर के साथ अपने रिश्ते, उसे सुनना सीखना एंडोमेट्रियोसिस जैसी दुर्बल करने वाली बीमारी से निपटने के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा "पीरियड्स हमारे मन और शरीर को कैसे प्रभावित करता है, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमें हर गुजरते साल के साथ लगातार सीखते रहना चाहिए।"
इस सीरीज में नजर आएंगी सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में वेब सीरीज "सिटाडेल: हनी बनी में नजर आई थी। इस सीरीज को लोगों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। एक्ट्रेस जल्द ही वेब सीरीज "रक्त ब्रह्मांड" में नजर आने वाली हैं।