साउथ मूवीज

रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु संग तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंची सामंथा रुथ प्रभु, वीडियो देख फैंस ने कहा-"शादी कब है?"

Samantha Ruth Prabhu Reached Tirupati Balaji: सामंथा ने शनिवार को फिल्म निर्माता राज निदिमोरू के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर का दौरा किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस इस तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीरों और वीडियो देखने के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि वो शादी कब करने वाली हैं।

Image

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपने डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और फिल्म निर्देशक राज निदिमोरु संग तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों को मंदिर के बाहर एक साथ देखा गया। सामंथा ने मंदिर में दर्शन के दौरान पीच कलर का सलवार सूट कैरी किया था। वहीं राज ने नेवी ब्लू शर्ट पहन था।

सामंथा रूथ प्रभु सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे। फैंस इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही रूमर्ड कपल से पूछ रहे हैं कि वो कब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राज निदिमोरू राज और डीके की जासूसी एक्शन-थ्रिलर सीरीज सिटाडेल: हनी बनी के सह-निर्देशक थे, जिसमें सामंथा लीड रोल में नजर आई थी। सामंथा ने दिसंबर 2023 में ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया।

इन सीरीज में नजर आएंगी एक्ट्रेस

सामंथा इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम को लेकर बिजी चल रही है। रिपोर्ट के अनुसाइ इन दिनों इस सीरीज की शूटिंग चल रही है। इस सीरीज को राज और डीके द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस द फैमिली मैन सीजन 3 भी है नजर आएंगी, जिसमें मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, प्रियामणि और शारिब हाशमी लीड रोल में है।

सामंथा की शादी

नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु ने 2017 में शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने पसंद किया था, लेकिन फिर 2021 में दोनों ने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article