साउथ मूवीज

Ex हसबैंड नागा चैतन्य की सगाई के बीच Samantha को मिला शादी का ऑफर, एक्ट्रेस का जवाब हो रहा वायरल

नागा चैतन्य ने 08 अगस्त को शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फोटो में कमेंट कर फैंस एक्टर को खरी खोटी सुना रहे हैं।इ सी बीच एक फैन ने सामंथा रुथ प्रभु को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

Image

Samantha gets a marriage offer

नागा चैतन्य ने 08 अगस्त को शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और फोटो में कमेंट कर फैंस एक्टर को खरी खोटी सुना रहे हैं। साथ ही सामंथा को छोड़ने पर ट्रोल कर रहे हैं। इसी बीच एक फैन ने सामंथा रुथ प्रभु को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। यह देख सामंथा हैरान रह गईं, पर जो जवाब दिया, उसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया है।

वीडियो में सामंथा के फैंस मुकेश कहते हैं कि 'मैं अपना बैग पैक करके सामंथा के घर निकल रहा हूं। उन्हें यह बताने के लिए कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं हमेशा उनके साथ हूं। मैं शादी के लिए तैयार हूं, बस मुझे 2 साल दे ताकि मैं कमाने लगूं। यही नहीं, उस फैन ने सामंथा को घुटनों पर बैठकर प्रपोज भी किया। जिसके बाद सामंथा ने कमेंट करने से खूद को रोक नहीं पाया और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने किया ऐसा कमेंट

वीडियो देखने के बाद सामंथा ने लिखा, 'बैकग्राउंड में जो जिम दिख रहा है उसकी वजह से मैं मान गई हूं, कन्विंस हो गई हूं।' सामंथा का यह कमेंट देख फैंस की खुशी से झूम उठा है। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 2017 में शादी कर ली थी, लेकिन शादी के चार साल बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। अब नागा चैतन्य ने अपनी प्रेमिका शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है।

कब रिलीज होगी सिटाडेल

सामंथा अपनी वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी के लिए बिजी हैं। इस सीरीज में वरुण धवन भी हैं और यह 7 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article