साउथ मूवीज

Prithviraj Sukumaran ने Prabhas को बताया जमीन से जुड़ा इंसान, Salaar को लेकर खोले राज

Prithviraj Sukumaran Talk about Salaar : हाल ही में पृथ्वीराज ने अपने इंटरव्यू के दौरान सालार को लेकर बातचीत की उन्होंने अपने को स्टार प्रभास के बारे में बात करते हुए कहा कि-' अगर आप प्रभास को जानते हैं तो उनसे दोस्ती ना हो ऐसा संभव नहीं है।

Image

Prithviraj Sukumaran talk about salaar

Prithviraj Sukumaran Talk about Salaar : पृथ्वीराज सुकुमारन ( Prithviraj sukumaran) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सालार को लेकर चर्चा में बने हुए है। प्रभास के साथ उनकी फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। हाल ही में साउथ स्टार पृथ्वीराज ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बात की और बताया कि उन्हें प्रभास( Prabhas) के साथ का करने पर कैसा महसूस हुआ। एक्टर ने सालार के अपने हालिया अनुभव को साझा किया है।

साउथ के मशहूर अभिनेता, निर्माता और प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन जल्द ही प्रभास ( Prabhas) के साथ अपकमिंग फिल्म सालार( Salaar) में एक्शन करते नजर आएंगे। हाल ही में पृथ्वीराज ने अपने इंटरव्यू के दौरान सालार को लेकर बातचीत की उन्होंने अपने को स्टार प्रभास के बारे में बात करते हुए कहा कि-' अगर आप प्रभास को जानते हैं तो उनसे दोस्ती ना हो ऐसा संभव नहीं है। वह इस तरह का लड़का है...जो यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करता है कि उसके आस-पास हर कोई आरामदायक हो और वह उन लोगों में से एक है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस बात का एहसास है कि हम किस तरह की आभा और स्टारडम लेकर चलते हैं। और उसे दूसरे लोगों को खुश करने में ही सच्ची खुशी और ख़ुशी मिलती है। इसलिए, अगर मैं हैदराबाद में हूं, या दुनिया में कहीं और, मुझे कुछ चाहिए, और मैं अपना फोन उठाता हूं और प्रभास को फोन करता हूं, मुझे पता है कि वह वास्तव में मेरा काम कर सकता है। प्रभास के साथ काम कर के मुझ बहुत अच्छा महसूस हुआ।

जब पृथ्वीराज सुकुमारन ने दिया सालार का ऑफर

पृथ्वीराज सुकुमारन ने बताया कि जब मैंने प्रभास से सालार के बारे में बात की तब वह कहने लगे की आप मुझे बाहुबली जैसी फिल्म का ऑफर दे रहे हैं लेकिन मैं रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म करना चाहता हूँ। बता दें कि सालार पार्ट 1 सीजफायर 22 दिसम्बर को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म सालार की टक्कर राजकुमार हिरानी की डंकी से टक्कर होने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article