पंजाबी

Badshah दे नाल हंस-हंस के बतिया रही है Hania Aamir, ट्रोलर्स को रास नहीं आ रही दोनों की जोड़ी

Badshah and Hania Aamir : अब एक बार फिर बादशाह ने हानिया के साथ अपनी वीडियो कॉल का फोटो शेयर किया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों वीडियो चैट पर बात कर रहे है। इस फोटो में हानिया आमिर जोर से हंसती हुई दिखाई दे रही है

Image

Badshah and Hania Aamir pic

Badshah and Hania Aamir : पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर( Hania Aamir) और इंडियन रैपर बादशाह( Badshah) एक बार फिर से सुर्खियों में बन गए हैं। बादशाह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हानिया के साथ चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और दोनों के रिश्ते को लेकर कई बातें भी फैंस के बीच चली हुई है।

पाकिस्तान की खूबसूरत एक्ट्रेस हानिया आमिर के भारत में भी लाखों फैन हैं वहीं उनके साथ जब रैपर बादशाह ने तस्वीरें अपलोड की तो फैंस को यकीन नहीं हुआ की ये दोनों दोस्त हैं या एक-दूसरे के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड। कुछ दिन पहले हानिया ने बादशाह के साथ एक वीडियो शेयर की थी जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे थे। अब एक बार फिर बादशाह ने हानिया के साथ अपनी वीडियो कॉल का फोटो शेयर किया है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों वीडियो चैट पर बात कर रहे है। इस फोटो में हानिया आमिर जोर से हंसती हुई दिखाई दे रही है, इसे शेयर करते हुए बादशाह ने लिखा है......जोक क्या था? इस फोटो को दोबारा साझा करते हुए हानिया ने जवाब में लिखा है 'लाइफ'। दोनों की इस पोस्ट को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि हानिया और बादशाह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बादशाह हो रहे ट्रोल

इंडियन रैपर बादशाह को हानिया आमिर संग दोस्ती करने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों को उनकी ये जोड़ी पसंद नहीं आ रही तो कुछ लोग कह रहे हैं कि बादशाह को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि इनकी जोड़ी चींटी और हाथी जैसी लग रही है

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article