Robinhood Twitter Review: साउथ अभिनेता निथिन( Nithiin) और श्रीलीला( Sreeleela) की फिल्म रॉबिनहुडआज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म की चर्चा पिछले कई दिनों से हो रही थी। फिल्म के गाने सरप्राइसु ने हर जगह हंगामा खड़ा कर दिया था। आखिरकार फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है और फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो भी देख लिया है। फिल्म के बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है और फैंस बता रहे हैं कैसी है रॉबिनहुड। एक्स हैंडल पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं दर्शकों को कैसी लगी फिल्म
रॉबिनहुड( Robinhood) फिल्म पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को लग रहा है कि यह एक साधारण फिल्म है तो कोई इसे बोरिंग बता रहा है। फिल्म के फर्स्ट हाफ को बहुत जायद फीका बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग रॉबिनहुड के लिए नेगेटिव कॉमेंट कर रहे हैं। हालांकि दर्शकों को निथिन और श्रीलीला का काम पसंद आया, लेकिन फिल्म की कहानी फीकी सी है। रॉबिनहुड के म्यूजिक की बात करें तो उसे भी कुछ खास नहीं कहा जा रहा है।
एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है: फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत खराब लिखा गया है। रॉबिनहुड की कहानी ऐसी है जैसे नकली लिखी गई हो। कुछ सीन्स भी एकदम कृत्रिम हैं।
एक अन्य यूजर ने फिल्म को 2 की रेटिंग दी है। फिल्म का पहला भाग एवरेज से भी नीचे है, जिसमें कॉमेडी के कुछ ही पल हैं जो काम करते हैं। दूसरा भाग अपनी सारी गति खो देता है जिसे देखकर पता चल जाता है कि आगे फिल्म में क्या होने वाला है।
