साउथ मूवीज

2 हिस्सों में बनेगी Rishabh Shetty की The Pride Of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj, 500 करोड़ होगा बजट

कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी जल्द ही छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में दिखाई देंगे, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। खबरों की मानें तो ऋषभ की ये मूवी दो हिस्सों में बनेगी, जिसका बजट 500 करोड़ होगा।

Image

2 हिस्सों में बनेगी The Pride Of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj, 500 करोड़ होगा बजट (Image Source: AI)

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में दिखेंगे ऋषभ
  • 500 करोड़ किया मेकर्स ने बजट
  • 2 हिस्सों में बनेगी ऋषभ की ये फिल्म

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा सीरीज के साथ भारतीय सिनेमा में अपनी अलग जगह बना ली है। साउथ से लेकर नॉर्थ तक सभी दर्शक उनके दीवाने हो चुके हैं और ये बात फिल्म निर्माता भी अच्छी तरह से समझ रहे हैं। यही कारण है कि भारतीय फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी के ऊपर भारी भरकम रकम लगाने से हिचक नहीं रहे हैं। ऋषभ शेट्टी के खाते में इस वक्त छत्रपति शिवाजी महाराज (The Pride Of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj) की बायोपिक भी है, जिसको लेकर अहम जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म दो भागों में बनकर तैयार होगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: गूगल-मेटा पर केस करने के लिए Preity Zinta को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली मंजूरी, एआई डीपफेक से जुड़ा है मामला

दो भागों में बनेगी Rishabh Shetty की नई फिल्म

वैरायटी इंडिया ने अपनी ताजा खबर में ये जानकारी दी है कि डायरेक्टर संदीप सिंह ने अपनी छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित अपनी फिल्म को दो हिस्सों में बांटने का फैसला लिया है। मेकर्स को लगता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी में ऐसा काफी कुछ है जिसे एक ही मूवी में नहीं बनाया जा सकता है। यही कारण है कि मेकर्स ने इस फिल्म को दो हिस्सों में बनाने का फैसला लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: पहले फाइनलिस्ट बने Avinash Mishra, इन कंटेस्टेंट्स के हाथ भी लगी टिकट टू फिनाले!

500 करोड़ होगा दोनों पार्ट्स का बजट

रिपोर्ट में ये जानकारी भी दी गई है कि मेकर्स ने ना केवल फिल्म को दो हिस्सों में बांटने का फैसला लिया है बल्कि ये भी फैसला लिया है कि वो ये प्रोजेक्ट 500 करोड़ में बनाएंगे। मेकर्स प्रोजेक्ट के साथ कोई भी समझौता नहीं करना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने ये फिल्म भारी भरकम बजट में बनाने का फैसला लिया है। फिल्म को मेकर्स महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शूट करेंगे, जिसके लिए लोकेशन्स फाइनल की जा रही हैं। फिल्म का पहला भाग 2028 में रिलीज होगा और दूसरा भाग 2029 में दर्शकों के सामने आएगा। फिल्म के मेकर्स जल्द ही बड़ी अनाउंसमेंट के साथ फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article