Preity Zinta Deepfake Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। प्रीति जिंटा की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में प्रीति जिंटा की इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच प्रीति जिंटा से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है। प्रीति जिंटा को बॉम्बे हाईकोर्ट ने गूगल LLC, मेटा प्लेटफॉर्म्स और कई अन्य कंपनियों के खिलाफ सिविल सूट दायर करने की अनुमति दे दी है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Batwara 1947: सनी देओल के चेहरे पर दिखा बंटवारे का दर्द, प्रीति जिंटा के लुक पर टिक गई सभी की नजरें
प्रीति जिंटा को मिली अनुमति
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह प्रीति जिंटा की कोई फिल्म नहीं बल्कि कोर्ट से जुड़ा एक मामला है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रीति जिंटा को Google LLC, कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कुछ वेबसाइट्स के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है। चूंकि इस मामले से जुड़े कई पक्ष मुंबई के बाहर स्थित हैं और कथित ऑनलाइन गतिविधियां मुंबई के साथ-साथ दूसरे इलाकों में भी हुई हैं, इसलिए प्रीति जिंटा ने हाई कोर्ट से मामले की सुनवाई की इजाजत मांगी थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई जस्टिस अभय आहूजा ने की। उन्होंने प्रीति जिंटा को बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर करने की मंजूरी दे दी। इस फैसले के बाद अब प्रीति जिंटा उन पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकेंगी, जिन्हें वह विवादित कंटेंट फैलाने के लिए जिम्मेदार मानती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:सनी देओल ने अपने करियर के बुरे दौर से गुजरने के बारे की बात, बोले 'मेरे लायक उस समय...'
कब रिलीज होगी प्रीति जिंटा की फिल्म
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इस मामले के साथ-साथ फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म बंटवारा 1947 को आप 14 अगस्त से बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल अहम रोल में हैं।
