साउथ मूवीज

Ramayana Trailer देखकर गदगद हुए Rishab Shetty, बोले "यश को देखकर गर्व..."

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 31, 2026, 10:15 AM IST

कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने रामायण ट्रेलर देखने के बाद अपना रिएक्शन जारी किया है और यश-रणबीर की तारीफ की है। ऋषभ ने कहा है कि यश को देखकर उन्हें काफी गर्व हो रहा है।

Image

Ramayana Trailer देखकर गदगद हुए Rishab Shetty, बोले "यश को देखकर गर्व..." (Image Source: Movie Posters/AI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रामायण ट्रेलर को दर्शकों से मिले अच्छे रिस्पॉन्स
  • ऋषभ शेट्टी को पसंद आया रामायण ट्रेलर
  • रणबीर-यश की जमकर की तारीफ

निर्माता नमित मल्होत्रा की अपकमिंग बिग बजट फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई के दिन रिलीज हुआ, जिसने पूरे देश में खलबली मचा दी। ना केवल बॉलीवुड बल्कि देश की हर एक इंडस्ट्री से इस ट्रेलर को तारीफें मिल रही हैं। साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म रामायण के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। कांतारा स्टार ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मूवी के विजन, परफॉर्मेंसेज, म्यूजिक और विजुअल्स को सराहा है। कांतारा स्टार ऋषभ ने रामायण ट्रेलर देखने के बाद यश की खूब तारीफ की है।

Rishab Shetty को कैसा लगा Ramayana Trailer

ऋषभ शेट्टी ने कांतारा जैसी सीरीज खड़ी की है, जिस कारण उन्हें अच्छी तरह से इस बात का अंदाजा है कि भारतीय कहानियों को पर्दे तक पहुंचाने में कितनी मेहनत लगती है। ऋषभ शेट्टी ने नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "भारतीय कहानियों को सही तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना आसान नहीं है। हम सभी ने बचपन से इन कहानियों को सुना है और हम सबके दिमाग में हमारे हीरोज की एक इमेज है। मैं रामायण की टीम को सलाम करता हूं, जिसने इस कहानी को कहने का दम दिखाया है।"

Ramayana Trailer देखकर गदगद हुए Rishab Shetty, बोले "यश को देखकर गर्व..."

Ramayana Trailer देखकर गदगद हुए Rishab Shetty, बोले "यश को देखकर गर्व..."

ऋषभ शेट्टी यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपने पोस्ट में आगे उन कलाकारों को भी सलाम किया है, जिन्होंने इतने आइकॉनिक किरदारों को प्ले करने का जिम्मा उठाया है। ऋषभ ने आगे लिखा है, "मैं इस प्रेशर को समझ सकता हूं जो इन कलाकारों पर है। ट्रेलर में हर कलाकार अपने-अपने किरदार को जिम्मेदारी से निभाता नजर आ रहा है। रणबीर भगवान राम के किरदार में वाकई अच्छे लग रहे हैं और यश जब-जब तुम पर्दे पर आते हो मेरी आंखें बड़ी हो जाती हैं। मुझे नहीं लगता है कि कोई और इस किरदार के साथ न्याय कर पाता।" बताते चलें कि फिल्म रामायण पार्ट 1 इस दीवाली बड़े पर्दे पर रिलीज होगी, जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है।

End of Article