Republic Day 2025: देशभर में आज गणतंत्र दिवस के मौके को बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। भारत आज अपने संविधान के जश्न में डूबा हुआ है और लोग एक दूसरे को विश कर रहे हैं। वहीं इस मौके पर साउथ सितारे पीछे नहीं है और फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाईयां दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सितारे हैं जो फैंस को बधाईयां दे रहे हैं।
चिरंजीवी ने दी बधाई
चिरंजीवी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर फैंस को बधाई दी है। एक्टर ने लिखा-"सभी को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए अपने संविधान की भावना और गौरव का जश्न मनाएं। आइए न्याय, समानता, स्वतंत्रता और फ्रटर्निटी के आदर्शों का जश्न मनाएं!! आइए अपने महान देश का जश्न मनाएं! जय हिंद!"
नागार्जुन ने दी बधाई
नागार्जुन ने भी फैंस को बधाई दी है। बता दें नागार्जुन ने पोस्ट शेयर कर लिखा-"इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम एकता, विविधता और हमारे लोकतंत्र की ताकत की भावना का जश्न मनाएं। हमारे देश द्वारा दी जाने वाली स्वतंत्रता और अवसरों के लिए आभारी हूं!!जय हिंद!"
मोहनलाल ने भी दी बधाई
मोहनलाल ने भी पोस्ट शेयर कर फैंस को बधाई दी है। बता दें एक्टर ने लिखा-हर गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि भारत की असली ताकत उसके लोगों में निहित है। साथ मिलकर, हम अतीत का सम्मान करते हैं, वर्तमान का जश्न मनाते हैं और एक मजबूत कल के लिए काम करते हैं। इस यात्रा का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जय हिंद!
