साउथ मूवीज

Prabhas की फिल्म Spirit में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री, फिर मिलाया संदीप रेड्डी वांगा संग हाथ!

Rashmika Mandanna in Spirit Movie: प्रभास की अपकमिंग फिल्म स्पिरिट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए साउथ की इस बड़ी हसीना को अप्रोच किया है, जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Image

Rashmika Mandanna in Spirit Movie

Rashmika Mandanna in Spirit Movie: सालार फिल्म के बाद प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को लेकर अक्सर कोई न कोई अपडेट आती रहती है, ऐसे मेउ स्टारकास्ट भी फिनाले होने जा रही है। हाल ही में स्पिरिट फिल्म से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है, कहा जा रहा है की फीमेल लीड के लिए साउथ की इस एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर आख़िरकार है क्या।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट (Spirit) के लिए रश्मिका मंदाना को अप्रोच किया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस प्रभास (Prabhas) के संग बड़े परदे पर रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं। इस खबर को सुन फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं और दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी ज्यादा खुश हैं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) एनिमल के बाद दूसरी बार संदीप संग काम करेंगी, हालांकि इस खबर पर मेकर्स और एक्टर्स द्वारा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

जानकारी के लिए बता दें प्रभास इस फिल्म की शूटिंग 2024 के सितम्बर से शुरू करेंगे। वहीं रश्मिका इन दिनों अपनी अपकमिंग दिलम पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त है। एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म की अपडेट देते हुए कहा कि मैं आपसे वादा कर सकती हूं कि पुष्पा 2 बहुत बड़ी होने वाली है। हमने पहली फिल्म में कुछ पागलपन दिया था, भाग 2 में, हम जानते हैं कि हमारी एक जिम्मेदारी है क्योंकि लोगों को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article