साउथ मूवीज

दीपिका पादुकोण के बाद रश्मिका मंदाना ने उठाई काम के घंटे तय करने की मांग, कहा- "मैं परिवार बसाना चाहती हूं....

Rashmika Mandanna talk about Industry Working Hour: रश्मिका मंदाना बैक टू बैक फिल्मों में काम कर रही है। जिसके चलते वह अपने लिए टाइम नहीं निकाल पा रही है। हाल ही में अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के समय पर बात की और सवाल उठाया कि हमारी भी कोई शिफ्ट होनी चाहिए।

Image

Rashmika Mandanna talk about Industry Working Hour

Rashmika Mandanna talk about Industry Working Hour: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में थामा फिल्म में नजर आई। एक्ट्रेस बैक टू बैक फिल्में साइन कर रही है। थामा के बाद रश्मिका मंदाना की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' का टीजर रिलीज किया। इसे देखकर कहा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना काफी बिजी चल रही है। हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि वह इस समय जरूरत से ज्यादा काम कर रही हैं। उनके पास बहुत सारा काम है जिसकी कोई भी लिमिट तय नहीं है। रश्मिका ने इंडस्ट्री में चल रही वर्किंग आवर डिबेट पर अपनी राय रखी। साथ ही बताया कि वह भविष्य के लिए क्या सोच रही हैं।

हाल ही में gulte.com के साथ अपने इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna) ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रही काम के घंटों पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया, "मैं बहुत ज्यादा काम करती हूं और मैं इसकी सलाह किसी को नहीं देती, ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। काम उतना ही करना चाहिए जिसमें आप कम्फर्ट फील करो, वही करो जो तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही हो। क्योंकि लंबे समय तक फिट रहने के लिए 8 घंटे की नींद बहुत जरूर है।"

इसके आगे रश्मिका ने कहा कि उनके पास ज्यादा काम है, जिसके चलते उन्हें टीम की डिमांड पूरी करनी पड़ती है। उन्होंने बताया, "मैं खुद पर जरूरत से ज़्यादा काम कर लेती हूँ क्योंकि मैं एक सामान्य इंसान से कहीं ज़्यादा काम ले लेती हूं, लेकिन मैं ऐसी भी नहीं हूँ जो अपनी टीमों से कहे कि मैं उनके लिए कुछ नहीं कर सकती।" एक्ट्रेस ने कहा कि कई बार नॉर्मल से ज्यादा काम करना पड़ता है, क्योंकि कई बार शेड्यूल टाइट होता है और लिमिट तय होती है जिस वजह से उन्हें वह काम कम समय में करना पड़ता है।

तय होने चाहिए काम के घंटे

रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) ने कहा कि वह चाहती है इंडस्ट्री काम के घंटे तय करे, अगर मेरे पास ऑप्शन होता तो मैं कहती इंडस्ट्री काम के घंटे तय करें। केवल एक्टर्स के लिए ही नहीं, बल्कि कैमरामैन , लाइटमैन और अन्य लोगो का भी काम सीमित होना चाहिए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब वह लाइफ में आगे परिवार पर ध्यान देना चाहती है और अपनी नींद पूरी करना चाहती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article