Rashmika Mandanna on Vijay Deverakonda Birthday: साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी शादी के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद एक के बाद एक फोटोज और वीडियो सामने आ रही है, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन सब के बीच विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद अपना पहला बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। इस मौके पर कई स्टार्स ने विजय देवरकोंडा को बधाई दीं। इन सब के बाद अब विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर रश्मिका मंदाना ने एक पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के प्यार में कैसे गिरफ्त हुए Vijay Deverakonda? फैंस से छुपकर 8 साल तक किया नैन-मटक्का)
रश्मिका मंदाना ने किया खास पोस्ट
एक्टर विजय देवरकोंडा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह विजय देवरकोंडा की पत्नी रश्मिका मंदाना का अभी हाल ही में शेयर किया गया पोस्ट है। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से विजय देवरकोंडा के बर्थडे वाले दिन की तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। इन तस्वीरों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का पूरे दिन का रूटीन भी नजर आया। इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जमकर मस्ती करते नजर आए। रश्मिका मंदाना ने इन तस्वीरों और वीडियो को एक प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर किया है। जो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। (ये भी पढ़ें: Femina Beauty Awards 2026 Exlcusive: 'वो बहुत अच्छी है...' रश्मिका की तारीफ में कृति ने पढ़े कसीदे)
रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखी ये बात
रश्मिका मंदाना ने लिखा कि 'आज मेरे पति का बर्थडे है और मेरा दिन कुछ ऐसा बीता। अब हम अपने दोस्त के घर सेलिब्रेट करने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले हम जिम गए और वर्कआउट किया। उससे पहले मैंने थोड़ा क्विक कार्डियो किया, जबकि विज्जू एक मीटिंग के लिए बाहर गए थे। उससे भी पहले हम अपने उन लड़कों और लड़कियों से मिले जो घर आए थे। इस तरह पूरा दिन एकदम परफेक्ट रहा। मुझे वो दिन बहुत पसंद हैं जब किसी शूट की डेट तय हो जाती है और फिर किसी वजह से शूट कैंसिल हो जाता है, और आपको सेलिब्रेट करने का मौका मिल जाता है।'

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर किया पोस्ट (Image Source: Rashmika Mandanna Instagram)
कब हुई थी शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को 2026 को शादी की थी। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। रश्मिका मंदाना की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
