Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Love Story: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक विजय देवरकोंडा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने अपनी दमदार फिल्मों से सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खास पहचान बनाई है। अभिनेता की तगड़ी फैन फॉलोइंग है लेकिन फिंस सिर्फ विजय के करियर पर नजर नहीं रखते हैं। लोगों को उनकी रश्मिका मंदाना के साथ लव स्टोरी भी खूब पसंद हैं, जिसे एक्टर ने एक समय तक छुपाकर रखा था। आइए आपको विजय और रश्मिका की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना रीयल पार्टरन बनने से पहले रील पार्टनर बने। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर शुरू हुई। ये दोनों की साथ में पहली फिल्म थी और इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती शुरू हुई।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दोस्ती कम समय में ही प्यार में बदल गई। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फिल्म में दिखी और दोनों ने फैंस के पहली फिल्म से ही दिल जीत लिया था। इसके बाद विजय और रश्मिका फिल्म डियर कॉमरेड में साथ नजर आए। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद ही दोनों का रिश्ता काफी ज्यादा घहरा हो गया।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा और इसे आगे तक छुपारकर रखने की पूरी कोशिश की। विजय और रश्मिका कभी भी साथ नजर नहीं आते थे, लेकिन दोनों की अलग अलग वेकेशन की फोटोज से ही फैंस को दोनों के रिश्ते पर शक हो गया था।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना से इंटरव्यूज में भी एक दूसरे से जुड़े सवाल होने लगे थे। विजय और रश्मिका दोनों रिश्ते पर कुछ नहीं बोलते थे, लेकिन फिल्म एनिमल के प्रमोशन के दौरान रश्मिका रणवीर कपूर के साथ एक शो में आईं। यहां पर रश्मिका ने विजय को फोन लगाया था तब एक्टर ने फोन उठाते हुए कैजुअल अंदाज में जवाब दिया 'व्हाट्स अप रे।' इस मौके पर रश्मिका शर्मा गई थीं।
विजय देवरकोंडा से भी कई बार इंटरव्यूज में रश्मिका से जुडे़ सवाल किए गए थे और तब एक्टर ने हमेशा ही गोल-मोल जवाब देकर फैंस को कन्फ्यूज करने की कोशिश की थी। एक बार विजय ने कहा था कि वह अपनी पर्सनल लाइफ पर तभी बात करेंगे जब सही होगा। इसी तरह रश्मिका भी जवाब दे चुकी थीं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को काफी ट्रेडिशनल रखा। रश्मिका और विजय ने पहले फैंस को विरोश नाम से मैसेज किया था और अपनी शादी का ऐलान किया। इसके बाद ही कपल ने उदयपुर में शानदार अंदाज में शादी रचाई। कपल ने अपनी शादी को भी मीडिया से दूर रखा और वह सीधा शादी के बाद ही मीडिया के सामने आए थे।