बॉलीवुड

Femina Beauty Awards 2026 Exlcusive: 'वो बहुत अच्छी है...' रश्मिका की तारीफ में कृति ने पढ़े कसीदे

Femina Beauty Awards 2026: हाल ही में फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ। इस इवेंट में कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना और कॉकटेल 2 को लेकर खुलकर बात की है।

Image

रश्मिका की तारीफ में कृति ने पढ़े कसीदे (pic credit-instagram)

Femina Beauty Awards 2026: हाल ही में फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 (Femina Beauty Awards 2026) का आयोजन हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड, टीवी और साउथ इंडस्ट्री तक के स्टार्स शामिल हुए। सभी ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा था। इस दौरान की फोटोज अबतक इंटरनेट पर छाई हुई है। इस इवेंट में कृति सेनन से लेकर तमन्ना भाटिया तक शामिल है। इस दौरान कृति सेनन (Kriti Sanon) ने जूम से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने रश्मिका मंदाना को लेकर बड़ी बात कह दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने बिखेरा जलवा, तमन्ना भाटिया से नहीं हटेंगी नजरें)

कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना को लेकर कही ये बात

फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 6 मई को मुंबई में हुआ, जहां बॉलीवुड और ब्यूटी इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस इवेंट में कृति सेनन, अदिति राव हैदरी, अनन्या पांडे और तमन्ना भाटिया जैसी कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए। रेड कार्पेट पर कृति सेनन ने अपनी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर खुलकर बात की। कृति ने अपनी को-स्टार रश्मिका मंदाना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रश्मिका बहुत ही सच्ची, प्यारी और पॉजिटिव इंसान हैं। कृति ने बताया कि उन्हें रश्मिका के साथ काम करके बहुत मजा आया और दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई। उन्होंने कहा कि रश्मिका में किसी तरह की इन सिक्योरिटी नहीं है और उनका स्वभाव बेहद अच्छा है।

कॉकटेल 2 की कहानी पर तोड़ी चुप्पी

कृति सेनन ने फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चल रही चर्चा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पॉन्स अब तक शानदार रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि लोग इसकी तुलना पहली फिल्म से जरूर करेंगे, लेकिन यह कोई सीक्वल नहीं है। उनके मुताबिक, यह एक फ्रेंचाइजी फिल्म है, जिसकी कहानी और किरदार पूरी तरह अलग हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का माहौल और किरदार पहली कॉकटेल से काफी अलग हैं। साल 2012 में आई पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article