साउथ मूवीज

Rashmika Mandanna ने पति विजय संग सेलिब्रेट किया 30वां जन्मदिन, सादगी ने बनाया दीवाना

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 7, 2026, 04:55 PM IST

Rashmika Mandanna Birthday Celebration: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अभी हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन पति विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग सेलिब्रेट किया। इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Image

रश्मिका मंदाना ने सादगी से बनाया अपना 30वां जन्मदिन

Rashmika Mandanna Birthday Celebration: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रश्मिका मंदाना ने अभी हाल ही में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) संग शादी के बंधन में बंधी हैं। इसके बाद से कपल की एक के बाद एक तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में रश्मिका मंदाना ने विजय संग शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इन सब के बीच अब रश्मिका मंदाना के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सामने आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा ने दिखाया 'जयम्मा' का लुक, 'राणाबाली' के अनसीन वीडियो में दिखे कोजी)

पति संग सेलिब्रेट किया बर्थडे

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने 5 अप्रैल 2026 को अपना 30वां जन्मदिन बहुत खास और शांत तरीके से मनाया। उन्होंने पति विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और परिवार के साथ कोऑर्ग के एक सुंदर मंदिर में पूजा-अर्चना की और जन्मदिन सेलिब्रेट किया। विजय देवरकोंडा सफेद कपड़ों में थे। दुल्हा और दुल्हन नीचे बैठे थे और उन्होंने बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। रश्मिका और विजय ने अपने माता-पिता और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ फोटोज क्लिक करावाई। रश्मिका मंदाना इस दौरान साड़ी पहने दिखाई दीं। रश्मिका मंदाना के लुक को देखने के बाद लोग बस एक्ट्रेस को देखते रह गए। (ये पढ़ें: विजय-रश्मिका ने शेयर कीं हल्दी सेरेमनी की UNSEEN फोटोज, कपल की क्यूटनेस ने जीता ट्रोल्स का भी दिल)

Rashmika Mandanna Birthday Celebration

रश्मिका मंदाना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर

वायरल हुआ वीडियो

एक फैन ने इस वीडियो को अपने X हैंडल पर शेयर किया। विजय देवरकोंडा ब्लैक ब्लेजर, ट्राउजर और सफेद शर्ट में बहुत हैंडसम लग रहे थे। रश्मिका मंदाना गुलाबी और ऑलिव ग्रीन सिल्क साड़ी में कोडवा स्टाइल में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। रश्मिका और विजय हाथ में हाथ डाले चलते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

यहां देखें रश्मिका मंदाना-विजय का वीडियो

कब हुई थी शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी की थी। शादी से पहले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तस्वीरें और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article