Vijay Deverakonda Shares Ranabaali Unseen Video on Rashmika Mandanna Birthday: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रश्मिका मंदाना ने बेहद कम उम्र में ही फिल्मी दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बना ली थी। आज रश्मिका मंदाना का 30वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक रश्मिका मंदाना को खूब बधाइयां दे रहे हैं। रश्मिका के जन्मदिन के खास मौके पर विजय देवरकोंडा ने फैंस को भी एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है। दरअसल, विजय ने 'राणाबाली' का अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का बतौर 'जयम्मा' खूबसूरत लुक देखने को मिला। विजय देवरकोंडा द्वारा साझा किया गया ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। यह भी पढ़ें: Chhaava 2: संभाजी महाराज के बेटे शाहू महाराज का रोल निभाएंगे विक्की कौशल, हिल उठेगा बॉक्स ऑफिस
विजय देवरकोंडा ने शेयर किया 'राणाबाली' का वीडियो/ फोटो क्रेडिट- विजय देवरकोंडा इंस्टाग्राम
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के जन्मदिन पर विजय देवरकोंडा ने 'राणाबाली' की शूटिंग से जुड़े वीडियोज साझा किये। वीडियो में दिखाया गया कि फूल देकर रश्मिका का सेट पर स्वागत किया गया। वीडियो में दिखाया गया कि रश्मिका ने कैसे जयम्मा का लुक अपनाया। सिंपल और सोबर होने के बाद भी जयम्मा के तौर पर रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत लगीं। इतना ही नहीं, 'राणाबाली' के वीडियो में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का कोजी अंदाज भी देखने को मिला। इस क्लिप को साझा करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा, "मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं जयम्मा।"
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के लिए साझा की गई विजय देवरकोंडा की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मिसेज देवरकोंडा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरे सबसे प्रीशियस इंसान।" बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ये मूवी इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होगी। इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। खबरों की मानें तो मूवी में एक्शन-ड्रामा भरपूर है और ये पीरियड फिल्म है।
