साउथ मूवीज

SSMB 29: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म में होगा रणबीर कपूर का दमदार कैमियो, एसएस राजामौली ने किया कमाल?

Ranbir Kapoor's Cameo in SSMB 29: साउथ इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी रही मेहश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की एंट्री होती नजर आ रही है। इस मूवी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का दमदार कैमियो होने वाला है।

Image

Photos Credit: IMDb

Ranbir Kapoor's Cameo in SSMB 29: आर्यन खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने दमदार कैमियो किया था। इस मूवी में स्पेशल अपीयरेंस करने के बाद अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के हाथ एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी 29' (SSMB 29) लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर को आने वाले दिनों में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की लीड रोल वाली फिल्म 'एसएसएमबी 29' में देखा जाएगा। रणबीर कपूर को इस मूवी में कैमियो करते हुए देखने के लिए अभिनेता के फैन्स भी आंखें बिछाए बैठे हैं।

एसएसएमबी 29' में होगा रणबीर कपूर का धांसू कैमियो

ऑलवेज बॉलीवुड के एक्स अकाउंट के मुताबिक रणबीर कपूर को महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'एसएसएमबी 29' में एक पावरफुल कैमियो करते हुए देखा जाएगा। इस खबर ने इंटरनेट की दुनिया में हलचल मचा दी है। एसएस राजामौली ने अभी रणबीर कपूर के कैमियो की खबर को लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही रणबीर कपूर एक कैमियो वाली खबर से पर्दा उठा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही इस मूवी का बजट 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है। फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में दिखाई। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर की बात करें तो उन्हें जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के रूप में देखा जाएगा। यह फिल्म साल 2026 की दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article