Ranbir Kapoor Cameo in Spirit: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ( Sandeep Reddy Vanga) की अपकमिंग मूवी 'स्पिरिट' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। कभी सेट पर हो रहे विवाद के चलते, तो कभी फिल्म के बिग बजट के चलते। कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद भयंकर बवाल भी मचा। हालांकि बाद में दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी को फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस ले लिया गया। यह फिल्म धीरे-धीरे काफी बड़ी होती जा रही है, जिससे फैंस की बेताबी और भी बढ़ रही है। अब स्पिरिट को लेकर बड़ी खबर हाथ लगी है। जिसमें पता चला है कि संदीप रेड्डी वांगा अपने एनिमल हीरो रणबीर कपूर को स्पिरिट में कैमियो के लिए अप्रोच कर रहे हैं।
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) फिल्म स्पिरिट( Spirit) में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। वह फिल्म में एक नया मोड़ लेकर आएंगे, जो काफी बड़ा और मजेदार होने वाला है। डायरेक्टर संदीप वांगा ने फिल्म में उन्हें ऐसा रोल ऑफर किया है जो शायद इतिहास बन जाएगा। और ऐसा इसलिए भी होगा क्योंकि पैन इंडिया लेवल पर बन रही इस मूवी में प्रभास और रणबीर कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। यह फैंस के लिए बड़ा अनुभव होने वाला है।
पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे प्रभास-रणबीर
एक सोर्स ने पब्लिकेशन को बताया, “रणबीर कहानी के एक अहम मोड़ पर आएंगे। यह कहानी में एक टर्निंग पॉइंट होगा और इंडियन सिनेमा में एक हिस्टोरिक पल होगा क्योंकि उन्होंने प्रभास के साथ कभी स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया है।” वांगा के डायरेक्शन में दो टॉप स्टार्स के एक साथ आने की संभावना ने पहले ही फैंस के बीच जोश भर दिया है।
फिल्म का मुहूर्त
हाल ही में सुपरस्टार चिरंजीवी ने फिल्म स्पिरिट का मुहूर्त किया। जिसकी तस्वीरें मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। इवेंट को अपनी मौजूदगी से आशीर्वाद देने के लिए हमारे मेगास्टार चिरंजीवी सर का दिल से धन्यवाद। सर….. आपका जेस्चर यादगार है — हम सब आपसे प्यार करते हैं।” बताते चले कि फिल्म अगले साल के मिड में रिलीज होने वाली है।
