साउथ मूवीज

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर बोले राणा दग्गुबाती, कहा, 'ये कोई फैक्ट्री नहीं बल्कि...'

Rana Daggubati Talks About 8 Hour Shift Demand: बॉलीवुड और साउथ में दीपिका पादुकोण की 8 घंटे वाली शिफ्ट डिमांड सुर्खियों में बनी रही। अब इस कंट्रोवर्सी पर साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती ने बयान जारी किया आखिर उनकी इस डिमांड पर क्या राय है। पढिए पूरी खबर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Rana Daggubati Talks About 8 Hour Shift Demand

Rana Daggubati Talks About 8 Hour Shift Demand: बॉलीवुड में कुछ भी मुद्दा उठता है उसकी गूंजी साउथ और टीवी इंडस्ट्री तक फैल जाती है। जैसा की आपको मालूम है बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म मेकर्स से 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट डिमांड की थी। ऐसे में इस मुद्द पर पूरी इंडस्ट्री दो भागों में बंट गई जहां कुछ लोगों ने इसका सपोर्ट किया तो कुछ ने इसे नकारा। अब दीपिका पाडुकोण की इस की मांग पर साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने भी अपनी राय रखी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर 'बाहुबली' फेम एक्टर का क्या कहना है।

हॉलीवुड रिपोर्टर संग बातचीत करते हुए एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) कहते हैं, 'यह कोई नौकरी नहीं है बल्कि एक लाइफस्टाइल है। हर फिल्म कुछ नया मांगती है। यह कोई फैक्ट्री नहीं है। हम आठ घंटे बैठे रहें और सबसे अच्छा आउटकम निकल आए, या पचास घंटे बैठे रहें और कुछ भी न निकले।' इससे पहले एक्टर ल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में अपनी राय रखते हुए कहे चुके हैं कि प्रोजेक्ट पर निभर करता है कि शिफ्ट डिमांड कितनी हो सकती है। जैसा की महाराष्ट्र में यह 12 घंटे की शिफ्ट होती है, जबकि तेलुगु सिनेमा में आमतौर पर सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली 8 घंटे की शिफ्ट होती है। हर किसी की एक खास मैनटेलिटी अलग होती है, और शहर भी कुछ खास चीजों को महत्व देता है।

राणा के इस बयान से साफ हो गया है कि उन्हे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड बिल्कुल पसंद नहीं आई है। बात करें दीपिका पादुकोण की तो उनके हाथ से एक नहीं बल्कि दो फिल्में जैसे संदीप रेडी वांगा की 'स्पिरिटी' और नाग अश्विन कि 'कल्कि 2898 AD से निकल चुकीं हैं। अब जल्द ही दीपिका अल्लू अर्जुन संग एटली की फिल्म में नजर आएंगी जिसकी कुछ खास डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article