Aditya Dhar Shoutout For Dhurandhar Team: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। 5 दिसंबर को ये बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है जिसके चलते इस फिल्म का कल ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। ट्रेलर लॉन्च ईवेंट भी रखा गया जिसमें फिल्म 'धुरंधर' के सभी कलाकार, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और क्रू मेंबर पहुंचे थे। लॉन्च इवेंट के दौरान, निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म के क्रू मेंबर्स की खूब तारीफ की, जिन्होंने 'लगातार 16-18 घंटे काम किया। ये बयान उस समय आया है जब रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने इंडस्ट्री में 8 घंटे फिक्स्ड शिफ्ट की डिमांड रखी है। इस समय ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) कहते हैं, 'हमने डेढ़ साल तक लगातार 16-18 घंटे काम किया है। फिर भी, किसी ने एक बार भी काम के बोझ की शिकायत नहीं की। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) समेत सभी ने क्रू मेंबर्स ने अपना 100 परसेंट दिया है।" इसका मतलब तो साफ है कि खुद दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह 16 से 18 घंटे काम करते हैं। इन दिनों इंडस्ट्री में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर बहस छिड़ी हुई है। कई लोग इस डिमांड का सपोर्ट करते हुए नजर आए तो कईयों ने इसे गलत ठहराया। दरअसल जब से दीपिका ने मेकर्स के आगे ये डिमांड रखी है तब से कई करोड़ों की फिल्में उनके हाथ से निकल गई। कल्कि 2898 AD और स्पिरिट फिल्म से दीपिका पादुकोण को रातों-रात बाहर कर दिया गया है।
वहीं अब बात करें फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) कि तो इसके ट्रेलर को लोगों ने खूब प्यार दिया। रुमर्स हैं कि इसे मेकर्स दो भागों में रिलीज कर सकते हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि धुरंधर तीन घंटे लंबी है जो रणवीर सिंह के अब तक के करियर की सबसे लॉन्ग रनिंग फिल्म होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह अपने से उम्र में 20 साल छोटी सारा अर्जुन संग रोमांस फरमा रहे हैं। फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह समेत अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
